
रिकार्ड हाई से 55% टूटा ये चर्चित शेयर... अब आए शानदार नतीजे, तेजी का अनुमान
AajTak
इरेडा के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है. यह शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 55 फीसदी गिर चुका है, लेकिन अब कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया है, जिसमें कंपनी को अच्छे प्रॉफिट हुए हैं.
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के शेयरों में एक साल पहले के रिकॉर्ड हाई 310 रुपये से 55% की गिरावट आई है. वहीं यह शेयर अपने 52 सप्ताह के हाई लेवल से 40 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है. इस बीच, कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे का ऐलान कर दिया है.
IREDA के नेट प्रॉफिट में भारी वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें पिछले साल की इसी तिमाही के 425.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट में 37.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 584.9 करोड़ रुपये हो गया है. इस बैंक का तिमाही के दौरान आय का मुख्य सोर्स स्थिर रहा है. इसका नेट इंटरेस्ट इनकम 34.8 प्रतिशत बढ़ा है और इस तिमाही में कंपनी ने 897.5 करोड़ रुपये नेट इन्टरेस्ट इनकम दर्ज की है.
इस तिमाही में परिचालन से कंपनी का कुल राजस्व 2,130 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दर्ज किए गए 1,698 करोड़ रुपये से 25 प्रतिशत अधिक है. इसका एनपीए दिसंबर तिमाही में घटकर 3.75 प्रतिशत हो गया, जो पिछले सितंबर तिमाही में 3.97 प्रतिशत से बेहतर है. शुक्रवार को, बीएसई पर इसका शेयर 3.19 प्रतिशत गिरकर 136.65 रुपये पर बंद हुए.
शेयर में तेजी के संकेत IREDA स्टॉक के सिंपल मूविंग एवरेज से संकेत मिलता है कि स्टॉक शॉर्ट टर्म में तेजी दिखा सकता है. यह अपने 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन और 50 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, लेकिन 100 दिन, 150 दिन और 200 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे है.
शेयर न तो ओवरसोल्ड जोन में है और न ही ओवरबॉट जोन में कारोबार कर रहा है, यह इसके RSI (रिस्क इंडेक्स) से पता चलता है, जो 58.7 है. 30 से कम RSI मान ओवरसोल्ड जोन में होने का संकेत देता है और 70 से अधिक मान ओवरबॉट जोन में होने का संकेत देता है.
शेयर पर एक्सपर्ट्स की राय मेहता इक्विटीज के टेक्निकल एक्सपर्ट रियांक अरोरा ने कहा कि डेल चार्ट पर हाई और हाई लो लेवल के सपोर्ट से IREDA में मजबूत तेजी जारी है. तत्काल सपोर्ट 135 रुपये पर है, इसके बाद नेक्स्ट सपोर्ट 128 रुपये है, जबकि रेसिस्टेंस 150 रुपये के आसपास है. सपोर्ट लेवल से ऊपर बने रहने पर शेयर शॉर्ट टर्म में 155-165 रुपये तक पहुंच सकता है. कुल मिलाकर गिरावट आने पर खरीदारी की सलाह दी जाती है.













