
राहुल वैद्य संग कैसा है निक्की तंबोली का रिश्ता? बिग बॉस में हुई थी दोनों में तकरार
AajTak
निक्की स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं. उनका कहना है कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का हर फेज एंजॉय किया है. वे इसे अपनी जिंदगी का कीमती समय मानती हैं. निक्की की शो में अर्जुन बिजलानी, सना मकबूल, आस्था गिल संग अच्छी दोस्ती हो गई है.
बिग बॉस 14 से लाइमलाइट में आईं निक्की तंबोली का शो में सिंगर राहुल वैद्य संग कभी दोस्ती कभी दुश्मनी वाला रिश्ता देखने को मिला. बिग बॉस के बाद दोनों ही खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा बने हैं. एक इंटरव्यू में निक्की तंबोली ने राहुल वैद्य संग अपनी इक्वेशन के बारे में बताया है. राहुल संग बॉन्ड पर बोलीं निक्की तंबोली ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए निक्की तंबोली ने बताया कि वे और राहुल फिर से दोस्त बन गए हैं. उन्होंने अपने बीच की सारी कड़वाहट को भुला दिया है. निक्की ने कहा- मेरी राहुल वैद्य संग बॉन्डिंग एक बार फिर से अच्छी हो गई है. वो खतरों के खिलाड़ी 11 में अच्छा कर रहे हैं. हमारा हमेशा से ही अच्छा बॉन्ड था लेकिन हमारी लड़ाईयां भी होती थीं. क्योंकि बिग बॉस हाउस में ऐसी ही परिस्थितियां होती थीं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












