
राहुल गांधी ने की कोलंबिया में भारतीय कंपनियों के काम की तारीफ, कहा- देखकर हो रहा गर्व
AajTak
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की है. अपने इस सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने कोलंबिया में भारतीय कंपनियों के काम की तारीफ की है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों कोलंबिया के दौरे पर हैं. कोलंबिया में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत में लोकतंत्र को लेकर बयान दिया था, जिसे लेकर वह केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आलोचकों के निशाने पर आ गए थे.
राहुल गांधी ने अब भारतीय कंपनियों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में राहुल गांधी के पीछे बाजाज पल्सर खड़ी दिख रही है. उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में अच्छा प्रदर्शन करते देखकर गर्व हो रहा है.
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में तंज भी किया. उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय कंपनियां इनोवेशन से जीत सकती हैं, भाई-भतीजावाद से नहीं. यह इस बात को दर्शाता है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने कोलंबिया में भारतीय कंपनियों के काम की तारीफ भी की है.
यह भी पढ़ें: 'विदेश में भारत का अपमान करेंगे तो बची-खुची सीटें भी...', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कोलंबिया में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं. उन्होंने लोकतंत्र में अलग-अलग विचारों को जगह देने को जरूरी बताया था. राहुल ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा था कि मुझे नहीं लगता कि भारत खुद को दुनिया का नेतृत्व करने वाला मानता है.
यह भी पढ़ें: 'भारत में लोकतंत्र पर हो रहे हमले, अलग-अलग विचारों को मिले जगह', कोलंबिया में केंद्र पर बरसे राहुल गांधी

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










