
राहुल गांधी को PM बनाने के लिए राजद रजामंद है, तो तेजस्वी का CM बनाना कांग्रेस को क्यों मंजूर नहीं?
AajTak
तेजस्वी यादव खुलकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी उनको बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा मानने से भी बच रहे हैं? लालू यादव भी राहुल गांधी से 'दूल्हा' बनने के बहाने अपना समर्थन दे चुके हैं - भरोसे की कमी है या ये राहुल गांधी की रणनीति का हिस्सा है?
राहुल गांधी को वोटर अधिकार यात्रा में बहुत मजा आ रहा है. काम कोई भी हो, मजा आना बहुत जरूरी होता है. ऐसा होने पर ही कोई भी शख्स टास्क पूरा कर पाता है. राहुल गांधी को ऐसा ही मजा भारत जोड़ो यात्रा में भी आ रहा होगा, तभी तो कन्याकुमारी से कश्मीर तक डटे रहे. शुरू में तो लोगों के मन में एक सवाल भी था, राहुल गांधी पूरी यात्रा में बने रहेंगे क्या? क्योंकि उसके पहले वाले किसी भी प्रोजेक्ट में वैसी तन्मयता, निष्ठा और जिजीविषा नहीं देखने को मिली थी. और, बाद में तो राहुल गांधी ने न्याय यात्रा भी शुरू की, और शिद्दत से पूरी भी की.
वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और महागठबंधन के साथी नेता भी शामिल हैं. मतलब, ये यात्रा अकेले कांग्रेस की नहीं, बल्कि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की है, जो बिहार में महागठबंधन के नाम से ज्यादा जाना जाता है - लेकिन ऐसा क्यों लग रहा है जैसे राहुल गांधी यात्रा के सामूहिक प्रयास को भी हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं.
हाल ही में ये यात्रा कुछ दुर्घटनाओं के लिए भी चर्चा में रही. एक के बाद एक सुरक्षा बलों के दो जवान हादसे के शिकार हो गए. काफिले की गाड़ियों से उनके पैर में चोट आई, और प्लास्टर कराने पड़े. एक और अजीब घटना हुई, जिसमें अचानक एक युवक ने राहुल गांधी को किस कर लिया था. ये तब की घटना है जब गाड़ियों का काफिला बुलेट यात्रा में तब्दील हुआ था.
बुलेट यात्रा को लेकर भी सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा था, आगे कौन चल रहा है? राहुल गांधी या तेजस्वी यादव? मतलब, लीड कौन कर रहा है? ऐसे सवाल भी यूं ही नहीं उठाये जा रहे हैं. ये सवाल भी दोनों नेताओं के एक दूसरे के साथ व्यवहार से ही ऐसी बातें उठ रही हैं.
तेजस्वी यादव यात्रा के दौरान कई बार राहुल गांधी को बड़े भाई के तौर पर पेश कर रहे हैं. बड़े भाई तो तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को भी यात्रा के दौरान बताया है. लेकिन, वो सवाल टालने का तरीका भी लगता है. चिराग पासवान को लेकर मीडिया के एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने दावा किया कि वो आज की तारीख में कोई मुद्दा नहीं हैं. और अपने जवाब को चर्चा में बनाए रखने के लिए जोड़ दिया, मैं उन्हें जरूर सलाह दूंगा, वो हमारे बड़े भाई हैं... उन्हें जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए.
ऐसा बोलकर तेजस्वी यादव ने बगल में बैठे राहुल गांधी को भी रिएक्ट करने के लिए मजबूर कर दिया. हंसते हंसते राहुल गांधी बोल पड़े, मेरे लिए भी एप्लीकेबल है. तपाक से तेजस्वी यादव ने बता दिया कि ये सलाह तो आपको पापा दे चुके हैं. असल में, लोकसभा चुनाव से पहले पटना में हुई इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में राहुल गांधी से लालू यादव ने कहा था, आप दूल्हा बनिए... हम बाराती बनने को तैयार हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










