
'राहुल गांधी को बीजेपी ने हराया, वैसे ही अंबेडकर को कांग्रेस ने हराया', सदन में बोले अमित शाह
AajTak
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष के समर्थन से ऐसा विधेयक पारित हो सकता है, लेकिन फिर यह अदालतों में फंस जाएगा. उन्होंने कहा कि फिर आप इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे. लेकिन हम विधेयक को तकनीकी मुद्दों में फंसने नहीं देंगे.
लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से महिला आरक्षण विधेयक पास हो गया है. इस पर चर्चा के दौरान कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा को बताया कि जनगणना और परिसीमन के बाद निचले सदन और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रावधान है. मेघवाल ने कहा कि अगर सरकार तुरंत आरक्षण देने पर सहमत होती है तो यह संविधान के प्रावधानों के खिलाफ होगा. इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर का जिक्र किया तो संदन में हंगामा होने लगा.
सदन में कानून मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को 1952 में चुनाव हराया. फिर वह भंडारा से उपचुनाव लड़ना चाहते थे, वो भी आपने हराया. कांग्रेस उन्हें संविधान सभा में भी नहीं आने देना चाहती थी, लेकिन अब आप OBC समाज के भले की बात कर रहे हैं. उन्होंने सुप्रिया सुले का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब ने हमें वोटिंग का अधिकार दिया, जिससे हम सशक्त हुए. लेकिन जब संविधान सभा की चर्चा चल रही थी कि तो पढ़े लिखे और साहूकारों को वोट के अधिकारी की बात की जा रही थी. लेकिन बाबा साहब ने कहा था कि हम एशिया और अफ्रीका के देशों को नेतृत्व देने जा रहे हैं. तो हमें बड़ा निर्णय लेना होगा. इसी दौरान अमित शाह सदन में खड़े हुए औऱ उन्होंने कहा कि जैसे राहुल गांधी को बीजेपी ने हराया, वैसे ही बाबा साहब अंबेडकर को कांग्रेस ने हराया. उनके सामने जीतकर आने वाले प्रत्याशी कांग्रेस के ही थे.
कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष के समर्थन से ऐसा विधेयक पारित हो सकता है, लेकिन फिर यह अदालतों में फंस जाएगा. उन्होंने कहा कि फिर आप इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे. लेकिन हम विधेयक को तकनीकी मुद्दों में फंसने नहीं देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने विधेयक को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास इस विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए नीति, इरादा और नेतृत्व है, जो विपक्षी दल के पास तब नहीं था जब वह सत्ता में थी.
राहुल गांधी की ओबीसी टिप्पणी पर उन पर कटाक्ष करते हुए मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में बीआर अंबेडकर की हार सुनिश्चित की. मंत्री ने दावा किया कि आपने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया. आपने सेंट्रल हॉल (पुराने संसद भवन के) में उनकी तस्वीर लगाने की अनुमति नहीं दी. इससे पहले आज सुबह, लोकसभा में विधेयक को पारित करने के लिए पेश करते हुए मेघवाल ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण बिल है, साथ ही सदस्यों से इसे सर्वसम्मति से पारित करने का आग्रह किया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



