
राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर मचा बवाल, सड़कों पर उतरे BJYM और VHP
AajTak
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को हिंसक और घृणास्पद कहकर उसका अपमान किया है. हिंदू धर्म सामाजिक सद्भाव और भाईचारा सिखाता है और प्राचीन धर्म पर कांग्रेस सांसद की टिप्पणी पूरी तरह से गलत है.
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की लोकसभा में हिंदुओं के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वैभव पवार ने किया. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राज्य में तमाम स्थानों पर कांग्रेस सांसद के पुतले भी जलाए और उनसे माफी मांगने की मांग की.
भोपाल में भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया. पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड लगा दिए. इसके बाद इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के पास शिवाजी नगर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया.
भाजयुमो पदाधिकारी पवार ने कहा कि संसद के अंदर हिंदू समाज को हिंसक कहना प्राचीन धर्म के प्रति राहुल गांधी की नफरत को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद की टिप्पणी हिंदू समाज के प्रति घृणा से भरी हुई है और बेहद अपमानजनक है.
राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए पवार ने कहा कि भाजयुमो ने पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया और विपक्ष के नेता के पुतले जलाए. विहिप के सदस्यों ने भी भोपाल सहित राज्य के कई स्थानों पर गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने भोपाल के एमपी नगर इलाके में ज्योति टॉकीज चौराहे पर एक प्रदर्शन आयोजित किया और कांग्रेस नेता का पुतला जलाया.
विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण नटके ने मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को हिंसक और घृणास्पद कहकर उसका अपमान किया है. नटके ने कहा कि हिंदू धर्म सामाजिक सद्भाव और भाईचारा सिखाता है और प्राचीन धर्म पर कांग्रेस सांसद की टिप्पणी पूरी तरह से गलत है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










