
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का 1 और केस, RSS को बताया था 'कौरव'
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज किया गया है. उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में वकील अरुण भदौरिया ने केस दर्ज कराया है. मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी. पिछले महीने राहुल गांधी को उनकी टिप्पणी 'सभी चोरों के पास मोदी सरनेम" को लेकर मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी.
पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज किया गया है. इस साल जनवरी में उनकी भारत जोड़ी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ टिप्पणी पर मानहानि का मामला दर्ज किया गया है. उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में RSS कार्यकर्ता कमल भदौरिया की शिकायत पर वकील अरुण भदौरिया ने केस दर्ज कराया है. मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी.
राहुल ने क्या कहा था दरअसल, 9 जनवरी, 2023 को हरियाणा के अंबाला में भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस के सदस्य '21वीं सदी के कौरव' हैं.
राहुल ने कहा था, कौरव कौन थे? मैं आपको सबसे पहले 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा. वे खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी रखते हैं. भारत के 2-3 अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं.
गौरतलब है कि पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी 'सभी चोरों के पास मोदी सरनेम" की टिप्पणी के खिलाफ मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. उन्हें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत सूरत की एक अदालत ने दोषी ठहराया था. उनकी सजा के बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था.
राहुल गांधी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हो रही हैं. उनकी सदस्यता को लेकर संसद से सड़क तक संग्राम मचा हुआ है. पटना की MLA/MP कोर्ट ने मोदी सरनेम विवाद को लेकर राहुल गांधी को समन जारी किया है. जिसमें उन्हें 12 अप्रैल को पेश होने के लिए तलब किया गया है.
सुशील कुमार मोदी ने मानहानि का मामला दायर किया दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने मोदी सरनेम मामले को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि का मामला दायर किया है. याचिका का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को है. बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के वकील एसडी संजय ने बताया कि कोर्ट ने राहुल गांधी के वकील से आरोपी को व्यक्तिगत रूप से पेश करने का निर्देश दिया है. वहीं सुशील कुमार मोदी ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यहां की एक कोर्ट द्वारा "पर्याप्त सजा" मिलेगी.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







