
'राहुल गांधी की तरह राघव चड्ढा की सदस्यता रद्द करना चाहते हैं...', हस्ताक्षर विवाद पर बोले संजय सिंह
AajTak
पांच सांसदों का दावा है कि दिल्ली सेवा विधेयक को उनकी सहमति के बिना सेलेक्ट कमेटी को भेजने के प्रस्ताव पर उनके नाम का उल्लेख किया गया था. यह प्रस्ताव AAP सांसद राघव चड्ढा ने पेश किया था. विरोध दर्ज कराने वाले तीन भाजपा सांसद हैं, एक बीजद से हैं और अन्नाद्रमुक सांसद भी शामिल हैं. इस मुद्दे पर अमित शाह ने जांच की मांग की थी.
दिल्ली सेवा बिल सोमवार को राज्यसभा में पास हो गया था. इससे पहले पांच सांसदों ने आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया था कि दिल्ली सेवा विधेयक को उनकी सहमति के बिना सेलेक्ट कमेटी को भेजने के प्रस्ताव पर उनके नाम का उल्लेख किया गया था. इसे लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने आप पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह सदन की कार्यवाही में बड़ा फर्जीवाड़ा है. उन्होंने तुरंत ही उपसभापति से मामले में जांच और कार्रवाई की अपील की थी. अब इस पर आप के सभी 10 सांसदों (9 राज्यसभा, 1 लोकसभा) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया.
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, सरकार ने एक नई परंपरा शुरू की. जो सरकार के खिलाफ बोले, उसकी सदस्यता रद्द कर दो, उसे निलंबित कर दो, उसे बाहर करो, उसे गिरफ्तार करो. इससे अच्छा सीधे सीधे तानाशाही का ऐलान कर दो, लोकतंत्र की क्या जरूरत है? उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, देश के दूसरे नंबर के मंत्री हो, सदन की कार्यवाही के बारे में इतना ज्ञान रखो कि किसी भी कमेटी में किसी भी सदस्य द्वारा नाम प्रस्तावित किया जा सकता है. संजय सिंह ने कहा, राहुल गांधी की तरह राघव चड्ढा की सदस्यता रद्द करना चाहते हैं. लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं, लड़ना जानते हैं. अगर आप राघव चड्ढा की सदस्यता रद्द करते हैं, तो वे फिर से चुनकर आ जाएंगे. राघव चड्ढा ने कहा, BJP का मूल मंत्र है कि 1000 बार झूठ बोलो और वो सच लगने लगेगा. ये दुष्प्रचार शुरू किया गया कि जाली हस्ताक्षर किए गए. रूल बुक के मुताबिक, कमेटी के लिए नाम प्रस्तावित करने के लिए हस्ताक्षर नहीं चाहिए होते हैं. उन्होंने कहा, मैं बीजेपी नेताओं को चुनौती देता हूं कि वो कागज दिखाएं, जिसमें हस्ताक्षर किए गए.
मैं BJP को चुनौती देता हूँ कि वो कागज़ दिखाए, जिस पर फ़र्ज़ी Signature हैं। जब भी कोई Controversial Bill आता है तो उस पर अधिक चर्चा के लिए Selection Committee बनाई जा सकती है, जिसमे सदस्यों का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है जिसे उस Committee में नहीं रहना होता है, वो नाम वापस… pic.twitter.com/i6E3yEQn1Y
आप सांसद चड्ढा ने कहा, हमने सिर्फ प्रस्ताव दिया था, किसी को जबरदस्ती नहीं बिठाया गया. इन्हें दर्द है कि कैसे सुपारी जैसी पार्टी के युवा नेता ने BJP से सवाल पूछे. इसलिए बीजेपी मेरे पीछे पड़ गई है. एक हफ्ते में दूसरी बार प्रिवलेज नोटिस मिला. यह BJP द्वारा अघोषित आपातकाल लगाने की कोशिश है. लेकिन ये आवाज नहीं दबेगी.
उन्होंने कहा, BJP के झूठ का कोई मुकाबला नहीं है. मैं भगत सिंह की जमीन से आता हूं, दूध का दूध और पानी पानी हो जाएगा. चड्ढा ने कहा, शिकायत में कहीं भी फर्जी शब्द का इस्तेमाल नहीं है. मीडिया वाले फर्जी शब्द न इस्तेमाल करें. BJP सांसद जिन्होंने फर्जी शब्द कहकर आरोप लगाए उन पर कानूनी कार्रवाई करूंगा
राघव चड्ढा से सवाल किया कि क्या रूल बुक के तहत नाम प्रस्तावित करने के लिए सांसद की मौखिक तौर पर सहमति लेना होता है? इस पर राघव ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कहा कि वह प्रिविलेज कमेटी के सामने ही अब तमाम जवाब देंगे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



