
राहुल गांधी का गुजरात जीत का दावा क्या बीजेपी की '400 पार' वाली ट्रिक है?
AajTak
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में दावा किया था कि इस बार हम गुजरात में बीजेपी को हराने जा रहे हैं. राहुल गांधी संसद सत्र के बाद गुजरात दौरे पर पहुंचे और वहां भी यही बात दोहराई. राहुल गांधी का गुजरात में जीत का दावा बीजेपी की '400 पार' वाली ट्रिक है?
लोकसभा चुनाव के बाद अब झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में चुनाव होने हैं लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी का फोकस गुजरात पर है. राहुल संसद के भीतर और संसद के बाहर लगातार ये दावे कर रहे हैं कि हम गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हराएंगे. धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपनी मेडेन स्पीच में राहुल ने कहा कि हम इस बार बीजेपी को गुजरात में भी हराने जा रहे हैं. संसद सत्र की समाप्ति के बाद राहुल गुजरात दौरे पर पहुंचे और वहां भी अपनी यही बात दोहराई.
राहुल गांधी के इस दावे पर बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और मोदी कैबिनेट में मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया आई है. चिराग ने कहा है कि आगामी चुनाव के परिणाम दिखा देंगे कि एनडीए कितना मजबूत है. इसके बाद उनका घमंड भी टूट जाएगा. राहुल के बयान, चिराग की प्रतिक्रिया के बाद बात गुजरात के चुनावी अतीत और लोकसभा चुनाव के नतीजों की भी हो रही है. गुजरात में हाल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महज एक सीट जीत सकी. विधानसभा सीटों के लिहाज से देखें तो पार्टी को 20 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली थी. ऐसे में अब चर्चा इसे लेकर हो रही है कि क्या राहुल गांधी का ये दावा पीएम मोदी 400 पार के नारे जैसी ट्रिक है या वाकई इस दावे में दम भी है?
राहुल गांधी का ये दावा पीएम मोदी जैसी ट्रिक?
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और बीजेपी ने 'अबकी बार, 400 पार' का नारा दिया था. चुनाव नतीजों में बीजेपी 240 और एनडीए 293 सीटें ही जीत सका. एनडीए की सीटों का आंकड़ा बहुमत के लिए जरूरी 272 के जादुई आंकड़े से कहीं अधिक है. एनडीए ने बहुमत के साथ सरकार बना ली लेकिन 370 सीटें जीतने का टार्गेट सेट कर चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी दो चुनाव बाद 272 के जादुई आंकड़े से पहले रुक गई. चुनाव नतीजों के बाद संसद के पहले सत्र में ही राहुल गांधी ने गुजरात में बीजेपी को हराने के दावे का दांव चल दिया.
यह भी पढ़ें: 'राम मंदिर कार्यक्रम में अडानी-अंबानी दिखे, लेकिन आडवाणी नहीं...', राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना
राहुल गांधी का ये दांव पीएम मोदी की 400 पार वाली ट्रिक जैसी ही कही जा रही है. लोकसभा चुनाव के दौरान बहस पीएम मोदी और बीजेपी के इस नारे के इर्दगिर्द ही होती रही. लोकसभा चुनाव के दौरान विमर्श का केंद्र यही रहा कि क्या बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीत पाएगी या नहीं और क्या कांग्रेस सौ के आंकड़े तक भी पहुंच पाएगी या नहीं. अब राहुल गांधी ने गुजरात में जीत का दावा किया है तो इसके पीछे अभी से ही गुजरात चुनाव के लिए विमर्श के केंद्र में इस बात को लाना हो सकता है कि क्या ग्रैंड ओल्ड पार्टी 1998 से ही सूबे की सत्ता पर काबिज बीजेपी को हरा सरकार बना पाएगी?

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



