
राहुल को 'सुप्रीम राहत' के बाद 31 अगस्त को 'INDIA' की पहली बैठक, सीट शेयरिंग पर बदलेगा कांग्रेस का रुख?
AajTak
गैर बीजेपी दलों के बनाए गठबंधन 'INDIA' की तीसरी और अहम बैठक मुंबई में होने वाली है. यह बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी. राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद यह पहला मौका होगा कि जब विपक्षी एकता के लिए गैर बीजेपी दलों का महाजुटान होगा. इसमें कांग्रेस अलग ही आत्मविश्वास के साथ नजर आएगी.
विपक्षी एकता के लिए बनाए गए गठबंधन I.N.D.I.A. की तीसरी और अहम बैठक अब मुंबई में होने वाली है. शिवसेना नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने एक बयान में साफ किया कि विपक्षी एकता के पक्षधर लोग इस महीने की आखिरी तारीख को मुंबई में जुटेंगे. इसके लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर की तारीख तय की गई है. राउत ने कहा कि, मुंबई में होने वाली बैठक पटना और बेंगलुरु की तरह ही सफल होगी. उन्होंने कहा कि हमने विचार-विमर्श किया है. मुंबई में ऐसी बैठक आयोजित करना एक बड़ा काम है, क्योंकि हम सत्ता में नहीं हैं. राहुल गांधी समेत करीब 5 सीएम और पूर्व सीएम आएंगे. ऐसे में सुरक्षा पहलुओं का भी ध्यान रखना होगा.
'उद्धव ठाकरे करेंगे मेजबानी' उन्होंने बताया कि विपक्षी एकता की इस बैठक के मेजबान उद्धव ठाकरे होंगे और हमें एनसीपी और कांग्रेस का भी समर्थन मिलेगा. शरद पवार और सुप्रिया सुले भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि मुंबई के ग्रैंड हयात में बैठक की जिम्मेदारी दी गई है और स्वागत में सभी दल साथ रहेंगे. हम सुरक्षा व्यवस्था पर मौजूदा सरकार से बातचीत कर रहे हैं.'
राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद पहली बैठक मुंबई में होने वाली बैठक में विपक्षी एकता का जोश हाई देखने को मिल सकता है. क्योंकि यह राहुल गांधी को सुप्रीम राहत मिलने के बाद पहला मौका होगा कि जब गैर बीजेपी दल एक साथ बैठेंगे, तो यह एक सेलिब्रेशन वाला मौका भी होगा. इसके साथ ही इस बैठक में कांग्रेस एक अलग ही आत्मविश्वास के साथ शामिल होगी. इस तीसरी बैठक का एजेंडा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को तय करना हो सकता है. विपक्ष के नेताओं ने पिछली बैठक में इसके संकेत भी दिए थे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा था कि मुंबई में 11 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जाएगी.
इस बार का क्या हो सकता है मेन एजेंडा? इसके पहले बेंगलुरु में हुई बैठक में विपक्षी एकता के गठबंधन को नाम दिया गया था, जिसमें इसे 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस' यानि भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) कहा गया था. इस दौरान 6 एजेंडा तय किए गए थे, जिनपर चर्चा होनी थी. इसमें 2024 के आम चुनावों के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की ड्रॉफ्टिंग के लिए एक सबकमेटी गठन करने की भी बात थी. इस कमेटी के गठन पर रजामंदी तो हुई है, लेकिन इस कमेटी में कौन-कौन हैं ये सामने नहीं आया है. वहीं, एक और अहम मुद्दा राज्य के आधार पर सीट साझा करने का मामला भी है, जिस पर एक बार फिर से विस्तृत बातचीत हो सकती है.
17-18 जुलाई, बेंगलुरु की बैठक का ये था एजेंडा 1. 2024 के आम चुनावों के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की ड्रॉफ्टिंग और गठबंधन के लिए जरूरी कम्यूनिकेशन पॉइंट्स तैयार करने के लिए एक सबकमेटी स्थापित करना 2. पार्टियों के सम्मेलनों, रैलियों और दो दलों के बीच विरोधाभासों को दूर करने के लिए एक सबकमेटी बनाना 3. राज्य के आधार पर सीट साझा करने के मामले पर चर्चा करना. 4. ईवीएम के मुद्दे पर चर्चा करना और चुनाव आयोग के लिए सुधार सुझाव देना. 5. गठबंधन के लिए एक नाम सुझाव देना. 6. प्रस्तावित गठबंधन के लिए एक सामान्य सचिवालय की स्थापना करना.
क्या बदले अंदाज में नजर आएगी कांग्रेस? अब जब सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल गांधी को राहत मिली है तो माना जा रहा है कि अगली विपक्षी एकता की बैठक में कांग्रेस के सुर बदले हुए हो सकते हैं. साथ ही ये भी माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में भी हलचल मचा दी है. असल में अब तक विपक्ष में प्रधानमंत्री पद का चेहरा तय नहीं हो सका है. कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी तय नहीं हुआ है. मुंबई में विपक्ष की तीसरी बड़ी बैठक होनी है. इसमें गठबंधन के संयोजक की नियुक्ति के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का ऐलान किया जाना है. इसी बैठक में अलग-अलग मुद्दों के समाधान के लिए विशिष्ट कमेटी गठित होगी. ऐसे में यह तीसरी बैठक काफी अहम होने वाली है और राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेस पूरे आत्मविश्वास के साथ अन्य दलों पर दबाव बना पाने की स्थिति में है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



