
राहुल के RSS पर तेवर क्या कांग्रेस को भारी पड़ेंगे?: दिनभर, 7 मार्च
AajTak
मेघालय-नागालैंड में मुख्यमंत्री ने ली शपथ, प्रधानमंत्री भी समारोह में मौजूद थे, किसे मिली कैबिनेट में जगह, क्या निभा गठबंधन धर्म? लंदन में दिए जा रहे राहुल गांधी के बयान, सुर्खियां बटोर रहा है, क्यों RSS की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की? इसरो ने अपने ही सैटेलाइट को नष्ट क्यों किया? डेटा बता रहा है कि छोटे शहरों में स्टार्ट-अप ग्रो कर रहे हैं, ऐसा कैसे हो रहा है? सुनिए 'दिन भर'
नागालैंड और मेघालय में शपथ ग्रहण
नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों में लोकतंत्र का एक उत्सव पूरा हुआ. चुनाव बाद मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों के शपथ ग्रहण खत्म हुए. त्रिपुरा के बाद आज नागालैंड और मेघालय में मुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण हुआ.
मेघालय में कोनराड संगमा की पार्टी NPP, UDP और भाजपा ने मिलकर सरकार बनाई है. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. संगमा दूसरी बार मुख्यमंत्री बने. 2 मार्च को आए नतीजों में संगमा की पार्टी 26 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.
नागालैंड में नेफ्यू रियो पांचवीं बार नगालैंड के CM बने हैं. यहाँ एंडीपीपी और बीजेपी के गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था. प्रधानमंत्री की मौजूदगी इस कार्यक्रम में भी थी. यहां क्लिक कर सुनिए दिन भर में
ब्रिटिश संसद में राहुल गांधी का भाषण

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












