
राहुल का विजन और सोनिया का ब्लूप्रिंट... खड़गे ने कांग्रेस को संजीवनी देने के लिए तय किया ये मिशन
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने औपचारिक रूप से सोनिया और राहुल गांधी की मौजूदगी में कार्यभार संभाल लिया है. खड़गे ने अपने पहले संबोधन में ही कांग्रेस को दोबारा से खड़े करने का एजेंडा तय कर दिया है. राहुल के विजन और सोनिया के ब्लूप्रिंट को लेकर खड़गे कांग्रेस को कितनी संजीवनी दे पाएंगे यह देखना होगा.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाल ली है. कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में खड़गे की ताजपोशी की गई. बतौर पार्टी अध्यक्ष बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी के ब्लूप्रिंट को आगे बढ़ाने और राहुल गांधी के विजन को लेकर चलने का संकेत दिया है. इस तरह से कांग्रेस को दोबारा से बीजेपी के मुकाबले खड़ा करने का एजेंडा तय कर दिया है.
कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे युग शुरू हो गया है. कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को खड़गे को निर्वाचन का सर्टिफिकेट दिया गया. खड़गे ने बतौर कांग्रेस अध्यक्ष अपने पहले संबोधन में सोनिया और राहुल गांधी की जमकर तारीफ की. फिर चाहे वह सोनिया की यूपीए सरकारों पर छाप हो या राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा. खड़गे ने कहा कि इन दोनों ने अपनी जिंदगी के बहुमूल्य दिन देश और कांग्रेस पार्टी को दिए हैं. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि मुझे आपका साथ चाहिए तो सोनिया से भी उन्होंने सहयोग की गुहार लगाई.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये मेरे लिए भावुक छण है. एक सामान्य कार्यकर्ता, मजदूर के बेटे को कांग्रेस अध्यक्ष चुनकर सम्मान देने के लिए आप सबका आभार. उसने जो सियासी यात्रा 1969 में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में शुरू की थी, उसे आपने आज इस मुकाम पर पहुंचाया है. खड़गे ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, बाबू जगजीवन राम, सरदार पटेल और मौलाना आजाद जैसे नेता रहे हों, उस पार्टी का नेतृत्व करने का मौका मुझे मिलना मेरे लिए गर्व की बात है.
कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के सामने पहले भी बड़े-बड़े संकट आए हैं, लेकिन पार्टी ने कभी हार नहीं मानी. हमें अब भी पूरे संकल्प के साथ, पूरी मजबूती के साथ, पूरी एकता के साथ आगे बढ़ना है. मुझे विश्वास है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता आपस में मिल जुलकर एक ऐसी शक्ति बनेंगे, जो हमारे देश के सामने हर संकट का सफलतापूर्वक सामना कर सके.
खड़गे के एजेंडे में दलित-अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे के एजेंडे में दलित मतदाता हैं. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी ने इस देश के संविधान के निर्माण के लिए योगदान दिया है. बीजेपी, बाबा साहब के संविधान की जगह आरएसएस के संविधान को लागू करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस के रहते यह संभव नहीं है. इस देश के संविधान की रक्षा के लिए हमें लड़ना होगा. इतना ही नहीं खड़गे ने कहा कि सामाजिक न्याय की लीडरशिप मिशन को जल्द शुरू करेंगे. कांग्रेस इसके जरिए देश के शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, गरीबों और अल्पसंख्यकों के नेतृत्व को उभारने और उनके बीच अपनी जगह बनाना चाहती है. कांग्रेस इस तरह से अपने पुराने सियासी आधार को दोबारा से हासिल करने की रणनीति है.
राहुल के विजन को लेकर चलेंगे खड़गे भारत जोड़ो यात्रा के तीन दिन के दीवाली ब्रेक में 48 दिनों बाद पहली बार दिल्ली आए राहुल गांधी भी खड़गे की ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल हुए. कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए जिस राजनीतिक विजन को लेकर राहुल गांधी चल रहे थे, उसी एजेंडे को खड़गे ने भी आगे बढ़ाने का संकेत दिए. खड़गे ने राहुल के सियासी विजन ही नहीं बल्कि उनके नारे को भी आगे बढ़ाने की बात कही है. खड़गे ने उदयपुर शिविर के हवाले से संगठन में युवाओं को आगे बढ़ाने और 50 फीसदी पद युवाओं को देने की बात की, उन्होंने कहा कि इसे लागू करवाने की हम कोशिश करेंगे.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



