
राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, भारत में 50 विकेट लेने वाले बनें दुनिया के पहले गेंदबाज
ABP News
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में राशिद खान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. वे अब भारतीय सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं.
Rashid Khan Created History In T20 Internationals: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कल यानी 11 फरवरी को अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में राशिद खान ने 2 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. राशिद अब भारतीय सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ये उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा विकेट लेते ही हासिल कर ली. वे अब 50 विकेट के साथ भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. राशिद ने युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को पछाड़कर ये कारनामा किया.
भारतीय सरजमीं पर नंबर-1 गेंदबाज बनें राशिद खान
भारतीय सरजमीं पर राशिद खान ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 24 पारियां खेली हैं, जिसमें वे 50 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं. इस दौरान राशिद की इकॉनमी और औसत भी बेहद शानदार रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने भारत की धरती पर 38 पारियों में कुल 49 विकेट लिए हैं. इस लिस्ट में स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 37 पारियों में कुल 48 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारत में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज













