
रायबरेली में BJP का बढ़ता वोट प्रतिशत राहुल गांधी के लिए बनेगा चुनौती? जानें क्या है 17 फीसदी का फैक्टर
AajTak
राहुल गांधी अमेठी छोड़कर रायबरेली क्यों आए? इस सवाल के जवाब में कांग्रेस कहती है कि रायबरेली सिर्फ़ सोनिया गांधी की नहीं, इंदिरा गांधी की सीट रही है. कांग्रेस बताती है कि ये विरासत नहीं ज़िम्मेदारी है, कर्तव्य है. वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली से नामांकन करना भावुक पल था. मां ने भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है. अमेठी और रायबरेली उनके लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही परिवार हैं.
उत्तर प्रदेश में साल 2012 में विधानसभा चुनाव का प्रचार चल रहा था, राहुल गांधी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे थे, सवाल हुआ कि कांग्रेस क्या वापसी कर पाएगी? इस पर राहुल गांधी एकदम कुर्सी से खड़े हुए और कहा कि कांग्रेस ऐसे खड़ी हो जाएगी, जैसे मैं उठा हूं. इस बात को 12 साल बीत गए, कांग्रेस ना यूपी के चुनाव में उठ पाई. ना लोकसभा चुनाव में. 2004 में अमेठी से राहुल गांधी ने राजनीति शुरू की, लेकिन 5 साल पहले यानी 2019 में अमेठी ने राहुल की झोली में जीत नहीं डाली. अब राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ दी और मां सोनिया गांधी की छोड़ी हुई सीट रायबरेली को चुन लिया, लेकिन क्या रायबरेली राहुल के लिए उत्तर प्रदेश में सुरक्षित है या फिर मुश्किल?
महीनेभर से ज्यादा वक्त से अमेठी और रायबरेली पर चल रहे सियासी सस्पेंस को विराम देने वाला फैसला 3 मई को हुआ. कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को कैंडिडेट बनाया है, जबकि अमेठी से किशोरी लाल शर्मा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है. रायबरेली में फुर्सतगंज की हवाई पट्टी पर शुक्रवार को चार्टर्ड प्लेन उतरा. इससे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेस नेता उतरे. इसके बाद राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन का पर्चा भर दिया. जबकि अमेठी सीट को इस बार परिवार के पुराने साथी और अब तक मां सोनिया के सांसद प्रतिनिधि रहे किशोरी लाल शर्मा के लिए छोड़ दिया.
प्रियंका बोलीं- दोनों सीटों से जीतेंगे राहुल गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि भैया के लिए बहुत खुश हूं, भैया यहां से लड़ रहे हैं, वह दोनों सीटों (वायनाड और रायबरेली) से पक्का जीतेंगे. वहीं, बीजेपी कह रही है कि अमेठी में फिर से स्मृति ईरानी से उन्हें हार का डर था, इसलिए अमेठी छोड़ रायबरेली लड़ने चले गए.
नामांकन के बाद क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली से नामांकन करना भावुक पल था. मां ने भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है. अमेठी और रायबरेली उनके लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही परिवार हैं. बता दें कि रायबरेली वो सीट है, जो 2014 की मोदी लहर में भी कांग्रेस नहीं हारी. इतना ही नहीं, 2019 के चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ इसी सीट पर चुनाव जीती थी. रायबरेली वो सीट है, जहां 72 साल के इतिहास में 66 साल कांग्रेस के सांसद रहे हैं. अब तक हुए 20 चुनाव में 17 बार कांग्रेस को जीत मिली है. 72 साल में गांधी परिवार से 7 लोग सांसद का चुनाव लड़े. इसमें 5 सदस्य सांसद बने. 20 साल से रायबरेली ने सोनिया गांधी को सांसद चुना है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



