
राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम बदलकर रखा 'रूहानी दीदी', डेरे की गद्दी को लेकर कह दी ये बड़ी बात
AajTak
पैरोल पर जेल से बाहर आए डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम बदलकर रूहानी दीदी रख दिया है. राम रहीम से डेरे की गद्दी बदले जानी की अटकलों पर कहा कि हम हैं, हम थे और हम ही गद्दी पर बने रहेंगे. बता दें कि हरियाणा में पंचायत और आदमपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल पर विपक्ष सवाल उठा रहा है.
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन दिनों 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है. हरियाणा में पंचायत और आदमपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल पर विपक्ष सवाल उठा रहा है. इस बीच सामने आया है कि राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम बदलकर रूहानी दीदी कर दिया है.
पैरोल पर बाहर आए राम रहीम से डेरे की गद्दी बदले जानी की अटकलों को लेकर भी सवाल पूछे गए. इस दौरान राम रहीम ने कहा,'हम हैं, हम थे और हम ही गद्दी पर रहेंगे. ये दोनों घोषणा राम रहीम ने उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित बरनावा आश्रम में साद संगत को संबोधित करते हुए कीं.
हरियाणा में आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए कई नेता गुरमीत राम रहीम के सत्संग में पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं. राम रहीम ने जेल से निकलते ही सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड कर अपने अनुयायियों को संदेश दिया. दो बार सोशल मीडिया के जरिए सत्संग किया. सत्संग को यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि प्रांतों और विदेशों में रह रहे अनुयायियों ने यू-ट्यूब पर सुना.
राम रहीम ने यूपी से ऑनलाइन सत्संग किया. सत्संग में करनाल जिला में साध संगत ने इकट्ठे होकर सत्संग सुना. इस दौरान जिले के पंचायती चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों ने भी आशीर्वाद लिया. इनमें करनाल नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश ने भी गुरमीत राम रहीम के संबोधन के दौरान अपनी हाजिरी लगाई और करनाल आने का न्योता दिया.
भाजपा नेताओं का मर्डर और यौन मामले में सजायाफ्ता राम रहीम के सामने नतमस्तक होना, चर्चा का विषय बना हुआ है. सत्संग में शामिल हुए सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा था कि बाबा जी का सत्संग था. उन्हें साधु संगत ने सत्संग में बुलाया था. यूपी से ऑनलाइन सत्संग किया गया. बुलावे पर पहुंच कर संगत के साथ मिलना जुलना हुआ. मेरे वार्ड के काफी लोग बाबा के साथ जुड़े हुए हैं. उनका कार्यक्रम था.
उन्होंने आगे कहा था कि हम सामाजिक नाते से कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसमें भारतीय जनता पार्टी और चुनाव का कोई संबंध नहीं है. डिप्टी मेयर नवीन ने कहा कि करनाल का बड़ा सत्संग था. जिस-जिस को सत्संग के बारे में सूचना मिली, वह वहां पर पहुंच गए. चुनाव में जीतने के लिए राम रहीम का आशीर्वाद लेने के सवाल पर नवीन ने कहा कि जनता ने उन्हें अपने वार्ड से चुना है. जनता ही इस चीज का फैसला करती है. जनता का आशीर्वाद होना जरूरी है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



