
राम मंदिर से कैसे होगी 2024 चुनाव की तैयारी? 4 पॉइंट में बीजेपी की रणनीति समझिए
AajTak
राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंगे. इस आयोजन के जरिए बीजेपी की रणनीति केंद्र की सत्ता पर लगातार तीसरी बार काबिज होने के लिए अपने अनुकूल पिच तैयार करने की है. राम मंदिर से 2024 का चुनाव कैसे सधेगा, इसके लिए बीजेपी की रणनीति क्या है?
राम मंदिर... आस्था से जुड़ा यह मुद्दा दशकों तक देश की सियासत की धुरी रहा है. 22 जनवरी को रामलला की अयोध्या के भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ ही विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत तमाम संगठन इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने, दिव्य-भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं. वहीं, इस आयोजन के सियासी निहितार्थ और 2024 के चुनाव से कनेक्शन पर भी बात हो रही है.
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से देशभर में जो माहौल बन रहा है उसे बीजेपी के लिहाज से लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के अनुकूल बताया जा रहा है. राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने या न होने को लेकर विपक्ष के असमंजस से बीजेपी को और खुलकर फ्रंट फुट पर आने का मौका मिल गया है.
बीजेपी के तेवर देखकर लग रहा है कि पार्टी राम मंदिर की पिच पर आक्रामक बैटिंग करने वाली है. ऐसा हुआ तो 2024 के चुनावों में उसे विपक्ष पर बड़ी बढ़त मिल सकती है. आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक भी हो रही है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे और इसमें राम मंदिर के 22 जनवरी आयोजन को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जानी है.
बीजेपी की पहचान माइक्रो लेवल पर काम करने वाली पार्टी की है. इसकी वही छाप रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने जा रहे आयोजन पर भी नजर आ रही है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है लेकिन देशस्तर पर इसे लेकर आयोजनों की श्रृंखला करीब महीने भर पहले से ही शुरू हो चुकी है. राम मंदिर को लेकर फिलहाल बीजेपी की रणनीति को चार पॉइंट में समझा जा सकता है.
1- जिले-मोहल्ले-घर तक पहुंचने की रणनीति
राम और राम मंदिर का मुद्दा आस्था से जुड़ा रहा है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बीजेपी की रणनीति राम मंदिर मुद्दे को लेकर हर जिले, हर गांव-मोहल्ले और घर तक पहुंचने की है. पूजित अक्षत कलश यात्राएं निकलीं तो अब अक्षत के साथ भगवान राम की फोटो और पत्र बांटे जा रहे हैं. नेपाल के जनकपुर धाम से अयोध्या तक घर वास यात्रा हो रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








