
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में PM मोदी को न्योते पर विपक्ष का बवाल, बीजेपी ने दिया करारा जवाब
AajTak
यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी को अयोध्या आने के लिए निमंत्रण दिया गया है. इसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है, जिसका बीजेपी ने भी जवाब दिया है.
Ayodhya Ram Mandir Update: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो चुकी है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे. राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए न्योता भेजा था, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण दिए जाने पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि इसकी जरूरत ही नहीं थी, वो तो वैसे भी जाते. रामसेवकों ने खून बहाया था. इसके लिए सभी ने बहुत बड़ा योगदान दिया था, लेकिन अयोध्या मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जो कुछ भी हो रहा है, इसका मतलब साफ है कि चुनाव पास हैं.
यह भी पढ़ेंः राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाएंगे PM मोदी, बोले- ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना मेरा सौभाग्य
पीएम मोदी के शिरडी दौरे पर संजय राउत ने कहा कि पीएम विकास का काम देखने आ रहे हैं, यानी चुनाव पास हैं. वे साई बाबा का दर्शन करने जा रहे हैं. वो खुद बड़े बाबा हैं. राउत ने कहा कि कल सीएम और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली गए, महाराष्ट्र इतना बेसहारा कभी नहीं था. उन्होंने कहा कि Pm modi israel भी जा सकते है या गाजा भी जा सकते हैं, उसमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन महाराष्ट्र में जो अवैध सरकार का साथ क्यों दे रहे हैं. अभी जो सरकार है, उसमें कई भाषण माफिया हैं.
सलमान खुर्शीद बोले- क्या ये सिर्फ एक ही पार्टी का कार्यक्रम?
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी को निमंत्रण दिए जाने पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि क्या निमंत्रण सिर्फ एक पार्टी को दिया जा रहा है? कौन पहुंचेगा और कौन नहीं, इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन क्या ईश्वर अब एक पार्टी तक ही सीमित है? निमंत्रण सबको दिया जाना चाहिए. इसे सिर्फ एक पार्टी का कार्यक्रम बनाया जा रहा है. क्या ये किसी पार्टी का कार्यक्रम है या सिर्फ एक व्यक्ति से संबंधित है?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




