
राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का है प्लान? जान लें ये जरूरी बातें
AajTak
22 जनवरी और उससे पहले अयोध्या में जाने वाली ट्रेन में न तो टिकट मिल रहा है और न ही फ्लाइट्स और अगर आप अपनी गाड़ी के जरिए अयोध्या पहुंच भी जाते हैं तो वहां पर आपको होटल में रूम लेने के लिए या तो हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं या फिर हो सकता है आपको होटल का रूम भी न मिले.
अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. हर कोई रामलला के दर्शन करने को लेकर उत्साहित है. ऐसे में 22 जनवरी के दौरान लाखों भक्त अयोध्या नगरी पहुंचना चाहते हैं. अगर आप भी अयोध्या नगरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो बहुत सोच-समझकर प्लानिंग के साथ अपना ट्रिप बनाइएगा.
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि 22 जनवरी और उससे पहले अयोध्या में जाने वाली ट्रेन में न तो टिकट मिल रहा है और न ही फ्लाइट्स और अगर आप अपनी गाड़ी के जरिए अयोध्या पहुंच भी जाते हैं तो वहां पर आपको होटल में रूम लेने के लिए या तो हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं या फिर हो सकता है आपको होटल का रूम भी न मिले.
बेंगलुरु से दिल्ली घूमने आए प्रदीप कुमार अपने परिवार अपने माता-पिता के साथ अयोध्या राम जन्म मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का प्लान बना रहे थे, लेकिन महंगे होटल और ट्रेन की टिकट न मिल पाने के कारण राम मंदिर जाने का प्रोग्राम पोस्टपोन कर रहे हैं. प्रदीप ने बताया कि वह राम मंदिर उद्घाटन समारोह शामिल होने का प्रोग्राम पिछले 2, 3 महीने से बना रहे थे, लेकिन जब ऑनलाइन ट्रेन की टिकट नहीं मिल पाई तो वह ट्रेवल एजेंट के पास पहुंचे और एजेंट ने जब होटल के रूम के किराया बताया तो उन्होंने अपना प्लान आगे के लिए टाल दिया.
क्या कहना है ट्रेवल एजेंट का पहाड़गंज इलाके में लंबे वक्त से होटल और ट्रेवल एजेंसी का काम करने वाले विजय तिवारी बताते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से उनके कारोबार में अच्छा-खासा जंप आया है. खास 20 जनवरी से लेकर 22 जनवरी के बीच रोजाना 10 से 12 क्लाइंट उनके पास पूछताछ के लिए आते हैं, लेकिन होटल की उपलब्धता न होने के कारण उनके कस्टमर को मायूस होना पड़ रहा है. अगर होटल मिल भी रहे हैं तो उनकी कीमत एक दिन की 16 हजार से शुरू होकर 75,000 तक जारी है. इससे कम कीमत के होटल मिल भी रहे हैं तो वह राम मंदिर से लगभग 10 से 15 किलोमीटर दूर हैं.
ट्रेनों में नहीं है मिल रही सीट विजय तिवारी बताते हैं कि वैसे तो अयोध्या के लिए कई सारी ट्रेनें हैं, लेकिन 20-21 और 22 जनवरी जिस समय राम मंदिर का उद्घाटन है उस तारीख को ट्रेन पूरी तरीके से पैक है. आलम यह है कि 20 तारीख को एक ट्रेन कैंसिल है और अगर अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन मिल भी रही है तो उसमें 100 से 150 वेटिंग है जिसका कंफर्म होना नामुमकिन है.
फ्लाइट का क्या है विकल्प वैसे तो अयोध्या एयरपोर्ट का इसी साल 30 दिसंबर को उद्घाटन होना है ऐसे में फिलहाल अभी दो फ्लाइट ही अयोध्या के लिए चालू है. एक एयर इंडिया और दूसरी इंडिगो लेकिन 20,21 तारीख को अगर फ्लाइट के टिकट मिल भी रहा है तो वह 15 से ₹20 हजार का है और उसमें भी एक से दो सीट ही मौजूद है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



