
राम जी करेंगे बेड़ा पार... हिंदुत्व की राजनीति के लिए जरूरी हुआ अयोध्या का ठप्पा
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राममंदिर का सपना साकार हो रहा है, इस दौरान अयोध्या सियासत के केंद्र में आ गई है. सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता रामलला के दरबार में माथा टेकने पहुंच रहे हैं.
सियासत के केंद्र में रहने वाली अयोध्या फिर से उसी भूमिका में है. समय बदला, परिस्थितियां बदलीं और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या का भूगोल भी बदल रहा है. राम मंदिर का निर्माण यहां तेजी पर है. इसके बाद अयोध्या नगरी आज ऐसा केंद्र बन गई है, जहां हिंदुत्व की धारा में डुबकी लगाकर सियासी वैतरणी पार करने की चाह रखने वाले नेताओं के लिए हाजिरी लगाना पहली शर्त बन गया है. अयोध्या में जहां अब तक बीजेपी और उसकी विचारधारा से जुड़े नेता ही दिखाई देते थे वहां अब वे पार्टियां और नेता भी हाजिरी लगाते दिख रहे हैं जो अब तक अयोध्या जाने या खुद को राम भक्त बताने से परहेज करते रहे रहे.
महाराष्ट्र में हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने में जुटे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भी हाजिरी की तैयारी कर ली है. तारीख 5 जून तय की गई है. इस सियासी दांव को कुंद करने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने भी 10 जून को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचने का ऐलान कर दिया है. महाराष्ट्र से अयोध्या की राह पकड़ने वाले राज ठाकरे और आदित्य ठाकरे दोनों के अपने-अपने सियासी मकसद हैं. मराठी अस्मिता का दांव फेल होने के बाद अब राज ठाकरे हिंदुत्व की राह पर चलने की कोशिश कर रहे हैं. मस्जिदों के लाउडस्पीकर को हटाने को लेकर उन्होंने मोर्चा खोल रखा है. अपनी हिंदुत्ववादी छवि मजबूत करने के लिए उन्होंने अयोध्या दौरे की भी प्लानिंग की है. राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या पहुंचेगे.
चाचा के पीछे-पीछे आएंगे आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र में हिंदुत्व के मुद्दे पर उद्धव सरकार लगातार घिरती जा रही है. राज ठाकरे के अयोध्या प्लान के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे 10 जून को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे. शिवसेना नेता संजय राउत भले ही आदित्य ठाकरे के अयोध्या जाने के पीछे किसी तरह का राजनीति मकसद होने से इनकार कर रहे हों, लेकिन अयोध्या में जिस तरह के पोस्टर लगे हैं वो बिल्कुल उलट कहानी कह रहे हैं.
उद्धव ठाकरे ने भी किया था अयोध्या दौरा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साल 2019 में बीजेपी से नाता तोड़कर अपनी वैचारिक विरोधी एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई. उसके बाद से ही लगातार बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे पर उन्हें घेरने में जुटी है. इसकी काट के लिए अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सपरिवार अयोध्या पहुंचे थे. अयोध्या में रामलला के साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए थे. हालांकि, उद्धव ठाकरे 2018 से तीन बार अयोध्या का दौरा कर चुके हैं.
अयोध्या में रामलला के दर पर बसपा बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने 2022 यूपी चुनाव के लिए ब्राह्मण सम्मेलन शुरू किया था, जिसकु आगाज अयोध्या में रामलला के दर्शन से हुआ. तब सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा था कि हम राम की पूजा करते हैं, उन पर राजनीति नहीं करते. अगर भाजपा कहती है कि राम उनके हैं तो यह उनकी संकीर्ण सोच है, भगवान श्री राम सबके हैं, जितना उनके हैं उससे अधिक हमारे हैं.
आम आदमी पार्टी की तीर्थ यात्रा योजना आम आदमी पार्टी ने यूपी चुनाव अभियान की शुरुआत अयोध्या से की थी. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अयोध्या में रामलला और हनुमान गढ़ी में पूजा अर्चना कर चुनावी बिगुल फूंका तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अयोध्या पहुंचकर हिंदुत्व कार्ड चला था. केजरीवाल ने अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद उन्होंने बुजुर्गों के लिए अयोध्या की मुफ्त तीर्थयात्रा की घोषणा की.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



