
रामपुर में 45 साल से आजम खान का दबदबा, उपचुनाव में कौन होगा उनका उत्तराधिकारी?
AajTak
रामपुर विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव है, यह सीट सपा के विधायक रहे आजम खान को हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा होने के चलते रिक्त हुई है. रामपुर नवाब परिवार के खिलाफ आजम खान ने अपनी सियासत शुरू की थी और देखते ही देखते मुस्लिम चेहरा बन गए, लेकिन बीजेपी की सत्ता में आने के बाद उन पर संकट गहराता चला गया.
उत्तर प्रदेश के रामपुर के नवाब खुद को मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में बचाए रखने में माहिर थे, चाहे देश में अंग्रेजों का दौर रहा हो या फिर आजादी के बाद कांग्रेस का राज. आपातकाल के बाद रामपुर की सियासी फिजा ही नहीं बल्कि नवाब परिवार के सामने एक मामूली हैसियत वाले टाइपराइटर का बेटा सियासी चुनौती बनकर खड़ा हो गया था. उस लड़के का नाम था आजम खान, जिसने रामपुर से नवाबी सियासत को खत्म कर अपना दबदबा कायम कर दिया. हालांकि, नवाब तरह विपरीत परिस्थितियों में खुद को आजम खान बचाए नहीं रख सके और साढ़े चार दशक के बाद सियासी वनवास झेलना पड़ गया.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही आजम खान की मुश्किलें ऐसी बढ़ी कि उन्हें सिर्फ जेल जाना और अदालत के चक्कर ही नहीं लगाने पड़े बल्कि अपनी विधानसभा सदस्यता भी गवांनी पड़ गई. आजम को हेट स्पीच मामले में कोर्ट से तीन साल की सजा मिली है, जिसके बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई है और अब रामपुर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं.
सपा के दिग्गज नेता आजम खान रामपुर के चुनावी रण से बाहर रहेंगे. आजम खान पिछले 45 सालों से रामपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ते आ रहे हैं. 10 बार रामपुर से विधायक रहे और एक बार उनकी पत्नी उपचुनाव में जीती थी, लेकिन इस बार उपचुनाव में वह प्रत्याशी नहीं बन पाएंगे. ऐसे में रामपुर सीट पर आजम खान के सियासी उत्तराधिकारी के तौर पर सपा से कौन चुनावी मैदान में उतरेगा, इस पर रामपुर ही नहीं बल्कि सूबे भर की नजर है.
आजम खान की सियासत में एंट्री रामपुर की सियासत में नवाब परिवार ने आजादी के तीन चुनाव बीत जाते के बाद कदम रखा. रामपुर के नवाबों ने कांग्रेस को अपने लिए मुफीद समझा. रामपुर के नवाब रहे जुल्फिकार अली खान उर्फ मिकी मियां साल 1967 में रामपुर से संसद में पहुंचे. मिकी मियां का रामपुर में उस समय जलवा ऐसा था कि कोई भी शख्स उनके खिलाफ एक शब्द भी बोलकर नहीं निकल सकता था. महज एक ही दशक में रामपुर का सियासी समीकरण बदलने लगे थे जब आपातकाल के बाद एक मामूली हैसियत वाले मुमताज खान का बेटा आजम खान जेल से जेल से छूटकर अपने शहर लौटा था.
आजम खान रामपुर से निकलकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में वकालत पढ़ने गए थे और देखते ही देखते सियासत करने लगे. वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ सेक्रेटरी बन गए थे. आपातकाल लगा तो आजम विरोध में उतर गए, जिसके बाद उन्हें जेल में 19 महीने बिताने पड़े. रामपुर चौराहों पर सिर्फ यही चर्चा थी मुमताज मियां के लड़के को इंदिरा गांधी ने जेल में बंद करवा दिया.
आजम जेल से आते ही 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ गए, लेकिन सामने थे कांग्रेस के मंजूर अली खान उर्फ शन्नू मियां. सियासत में आजम कच्चे थे और न खास पैसा था. ऐसे में वो चुनाव हार गए, लेकिन हौसाला नहीं छोड़ा. 1980 में रामपुर सीट से फिर किस्मत आजमाया और जीतकर विधानसभा पहुंचे. इसके बाद फिर आजम ने पलटकर नहीं देखा और लगातार जीतते रहे और अपने परिवार को भी राजनीति में ले आए. आजम खान की पत्नी और बेटे विधानसभा पहुंचे..

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



