
'रामगोपाल जी भतीजे को भी बताएं, CBI का शिकंजा कसने वाला कौन था', राज्यसभा में PM ने अखिलेश को किया आगाह
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया. पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर सीधे हमला किया और कहा, पिछली सरकारें ऑटोपायलट और रिमोट कंट्रोल पर चलती थीं. पीएम के संबोधन के दौरान पहले विपक्षी सांसद ने हंगामा किया, फिर राज्यसभा से वॉकआउट भी किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया और कांग्रेस समेत विपक्ष को आड़े हाथ लिया. इसके साथ समाजवादी पार्टी को पुराने घटनाक्रम भी याद दिलाए. पीएम मोदी ने सबसे पहले जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप पर पलटवार किया और मुलायम सिंह यादव (दिवंगत) का एक बयान पढ़कर सुनाया और पूछा, रामगोपाल जी (सपा के सांसद) यहां बैठे हैं. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या मुलायम जी कभी झूठ बोलते थे क्या? वे कभी झूठ नहीं बोलते थे. यह बात रामगोपाल जी को अपने भतीजे (अखिलेश) को भी बताना चाहिए. रामगोपाल जी को अपने भतीजे को यह भी बताना चाहिए कि राजनीति में एंट्री करते ही सीबीआई का शिकंजा कसने वाला कौन था? पीएम मोदी का इशारा कांग्रेस की तत्कालीन यूपीए सरकार पर था.
पीएम मोदी ने कहा, पहले एजेंसियों का दुरुपयोग किस तरह से होता था, यह बताना चाहता हूं. पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव का बयान पढ़ा और कहा- रामगोपालजी, नेताजी कभी झूठ बोलते थे क्या? जरा भतीजे को भी बताएं कि शिकंजा किसने कसा था? पीएम ने सुप्रीम कोर्ट की वो टिप्पणी भी याद दिलाई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता बताया था. पीएम मोदी ने कहा, हमारे लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई एक मिशन है. ये हमारे लिए चुनाव में हार-जीत का विषय नहीं है. 2014 में जब सरकार बनी तब हमने कहा था कि हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम करेगी. हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेगी, कालेधन पर वार करेगी. हम गरीब कल्याण की योजनाएं चला रहे हैं. हमने कालेधन के खिलाफ कानून बनाया. हमने डीबीटी शुरू किया. हमने डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया. लीकेज दूर किया और आज एक नया पैसा लीक नहीं होता है.
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन के लिए एजेंसियों को खुली छूट
पीएम मोदी का कहना था कि जब आम आदमी तक योजनाएं पहुंचती हैं तब उसका लोकतंत्र में भरोसा बढ़ता है और इसी का परिणाम है कि तीसरी बार यहां बैठा हूं. मैं बिना लाग-लपेट के कह रहा हूं, हमने एजेंसियों को भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दे रखी है. हां, वो ईमानदारी से ईमानदारी के लिए काम करे. कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं पाएगा, ये मोदी की गारंटी है. पीएम ने पेपर लीक को लेकर कहा, हम चाहते थे कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति ना हो, लेकिन विपक्ष को इसकी आदत है. मैं भारत के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त सजा मिले, इसके लिए एक्शन लिए जा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, कई आरोप लगाए गए. कुछ आरोप ऐसे हैं जिनका जवाब घटनाएं खुद दे देती हैं. पीएम ने मतदान में दशकों का रिकॉर्ड टूटने का जिक्र किया और जम्मू कश्मीर के लोगों को बधाई दी. पीएम ने कहा, आतंकी घटनाओं में 10 साल में गिरावट आई है. आतंक और अलगाव खत्म हो रहा और इस लड़ाई में जम्मू कश्मीर के नागरिक नेतृत्व कर रहे हैं. आज वहां टूरिज्म नए रिकॉर्ड बना रहा है, निवेश बढ़ रहा है.
पीएम मोदी ने याद दिलाई इमरजेंसी
पीएम मोदी का कहना था कि इमरजेंसी की बात पर कहते हैं. ये पुरानी बात हो गई. आपके पाप पुराने हो जाते हैं क्या? जयप्रकाश नारायण की तबीयत इतनी खराब हो गई कि वे फिर उठ नहीं पाए. ये बहुत सी पार्टियां जो उनके साथ बैठी हैं, इनकी भी अपनी मजबूरियां होंगी. ये अल्पसंख्यक हितैषी होने का दावा करती हैं. इमरजेंसी के दौरान तुर्कमान गेट और मुजफ्फरनगर में क्या हुआ था? बोलने की हिम्मत कर पाएंगी क्या? ये लोग कांग्रेस को क्लीन चिट दे रहे हैं. कई पार्टियां ऐसी हैं, जिन्होंने इमरजेंसी के दौरान धीरे-धीरे जमीन बनाई, वो आज कांग्रेस के साथ हैं. ये कांग्रेस परजीवी है. देश की जनता ने आज भी इनको स्वीकार नहीं किया है. वे देश की जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पाए. जोड़-तोड़ कर बचने का रास्ता खोज रहे हैं. फेक नैरेटिव, फेक वीडियो के जरिए देश को भ्रमित करने की इनकी आदत है. ये उच्च सदन है. यहां विकास के विजन पर चर्चा स्वाभाविक है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




