
रात में इसलिए नहीं आती नींद, इमरान खान ने बताई अपनी सबसे बड़ी चिंता
AajTak
इमरान खान ने पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई को लेकर कहा है कि वो इसी कारण रात को सो नहीं पाते हैं. उन्होंने महंगाई का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ते हुए कहा कि जब उन्होंने सत्ता संभाली तो रुपये की हालत पतली थी और इसी कारण महंगाई बढ़ती गई.
पाकिस्तान की बेकाबू महंगाई प्रधानमंत्री इमरान खान को सोने नहीं दे रही है. उन्होंने कहा है कि महंगाई के कारण वो कई रातों को सो नहीं पाते हैं. इमरान खान ने रविवार को 'आप का वजीर-ए-आजम, आपके साथ' कार्यक्रम में आम लोगों की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की महंगाई के लिए पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा. “The biggest challenge we face today is inflation & rising prices of commodities. I am well aware and cognisant of the issues being faced by the common man due to rising prices.” - Prime Minister @ImranKhanPTI #آپکا_وزیراعظم_آپکے_ساتھ pic.twitter.com/Y7qDjMA3v2 اگر میں سڑکوں پر نکل آیا تو آپ کے لیے چھپنے کی جگہ نہیں ہوگی۔ کہا جاتا ہے کہ وہ آج لندن سے آجائے گا کل آجائے گا لیکن جو پیسے سے پیار کرتا ہے وہ کبھی واپس نہیں آئے گا۔ میں انتظار کر رہا ہوں کہ نواز شریف پاکستان آئے۔ وزیراعظم عمران خان#آپکا_وزیراعظم_آپکے_ساتھ pic.twitter.com/dy4tjePgtW

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









