
रात के सपने में दिखने लगा था मरा हुआ बेटा...पड़ोसी के प्यार में पागल मां को कुबूलना पड़ा अपना पाप
AajTak
3 साल के मासूम जतिन को नहीं पता था कि जिस मां ने उसे 9 महीने कोख में पाला है, वही उसे अपनी आशिकी की खातिर मौत के घाट उतार देगी. पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने पड़ोसी से चल रही अपनी आशनाई पर पर्दा डालने के लिए अपने मासूम बेटे को ही छत से फेंक दिया. मृत बेटा जब सपने में आने लगा तब यह भयानक राज खुला...
एक कलियुगी मां ने अपने जिगर के टुकड़े को छत से फेंककर मौत के घाट उतार दिया. लेकिन घरवालों को हादसे की कहानी सुनाकर भ्रमित कर दिया. लेकिन मरने के कुछ दिनों बाद ही मासूम अपनी हत्यारी मां के सपने में बार-बार आने लगा. डरी-सहमी मां ने पाप को छिपाने के लाख जतन किए, लेकिन आखिरकार एक दिन उसने पुलिस कॉन्स्टेबल पति के सामने अपना पूरा जुर्म कुबूल लिया. इसके बाद 3 साल के बेटे को मारने की जो कहानी सामने आई, उसने परिवार से लेकर पुलिस तक के होश उड़ा दिए.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की यह पूरी कहानी है. शहर के थाटीपुर थाना इलाके की तारामाई कॉलोनी में रहने वाले ध्यान सिंह राठौर मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही (कॉन्स्टेबल) के पद पर पदस्थ हैं. ध्यान सिंह की शादी साल 2017 में भिण्ड निवासी ज्योति राठौर से हुई थी. घर में पत्नी ज्योति अपने दो बच्चों जतिन उर्फ सनी (3.4 वर्ष) और मोनू (1.5 वर्ष) के साथ हंसी खुशी रहती थी.
इसी बीच ज्योति ने अपने पति ध्यान सिंह ने कहा कि वह दिनभर बैठे-बैठे ऊब जाती है, इसलिए घर में नीचे एक दुकान खुलवा दीजिए. इससे परिवार चलाने के लिए अतिरिक्त आय भी हो जाया करेगी.
पत्नी की बात मानकर पति ध्यान सिंह ने घर में बनी दुकान में प्लास्टिक संबंधी सामान खरीदकर भर दिया. ज्योति भी दुकान पर बैठकर ग्राहकी करने लगी. लेकिन अचानक ज्योति ने पति से कह दिया कि दुकान पर बैठना सही नहीं लगता, इसलिए अब बंद कर दीजिए. इस पर ध्यान सिंह ने पत्नी को समझाया कि पूरा सामान बिक जाने पर दुकान बंद कर देंगे.
लेकिन इसी बीच 28 अप्रैल 2023 की रात करीब 8:15 बजे उनका बेटा जतिन घर छत से गिरकर घायल हो गया था. मासूम को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन 29 अप्रैल को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जतिन की मौत को परिजनों ने हादसा समझा और घर में कुछ दिन बाद सब सामान्य हो गया.
रात को अचानक जागने लगी ज्योति 3 साल के बेटे जतिन की मौत के बाद ज्योति डरी सहमी और घबराई हुई सी रहने लगी. रातों को अचानक घबराकर जागने लगी. पति ने सोचा कि पत्नी को बेटे की मौत का गहरा सदमा लगा है. शायद इसी वजह से उसे नींद नहीं आती है. लेकिन ज्योति की हालत दिन ब दिन खराब होने लगी. समझाने बुझाने और डॉक्टर्स को दिखाने पर भी कुछ बदलाव नहीं हुआ.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



