
रातोंरात कैसे बदले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेवर?: दिन भर, 9 नवंबर
AajTak
नए चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के सामने कौन-कौन सी चुनौतियां होंगी, यूपी उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी, 22 सालों में उत्तराखंड ने क्या खोया क्या पाया और रातोंरात कैसे बदले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेवर, सुनिए 'दिनभर' में
पाक ने निभाया वादा, अब भारत की बारी
क्रिकेट का खेल बड़ा दिलचस्प है. अभी दो हफ़्ते पहले इंडिया और ज़िम्बाब्वे से हारने के बाद लोगों को लगने लगा था कि टी-20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर बंध गया है. लेकिन, फिर क़िस्मत ने करवट ली और साउथ अफ़्रीका, नीदरलैंड से हार गया. नतीजा ये हुआ कि ग्रुप 2 से सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान का रास्ता खुल गया. आज सिडनी में पहला सेमीफाइनल मुक़ाबला था, जिसमें पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना लिया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये, जवाब में पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर टारगेट अचीव कर लिया. कप्तान बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने ओपनिंग करते हुए फ़िफ्टी प्लस के स्कोर बनाए और पाकिस्तान का काम बना दिया. न्यूजीलैंड की किन ग़लतियों ने पाकिस्तान को दिया फाइनल का टिकट, दिनभर में सुनने के लिए क्लिक करें.
कॉलेजियम की रक्षा कौन करेगा!
धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ जिन्हें हम डीवाई चंद्रचूड़ के नाम से जानते हैं वो आज ऑफिशियली देश के 50वें चीफ जस्टिस बन गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई. चंद्रचूड़ ने पूर्व चीफ जस्टिस यूयू ललित की जगह ली जिनका सीजेआई के तौर पर 74 दिनों का छोटा कार्यकाल था. अब जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 तक सीजेआई होंगे. उनके परिचय की शुरुआत यहां से की जा सकती है कि जब वो दिल्ली यूनिवर्सिटी में कानून पढ़ रहे थे, तब उनके पिता वाई वाई चंद्रचूड़ देश के 16वें चीफ जस्टिस थे. देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक चीफ जस्टिस का बेटा चीफ जस्टिस बना. चंद्रचूड़ के नाम अनगिनत ऐतिहासिक फैसले दर्ज है. हाल ही में ट्विन टावर गिराने का फैसला भी इनकी अध्यक्षता में लिया गया था. सुप्रीम कोर्ट से बाहर भी जस्टिस चंद्रचूड़ अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. वो लोकतंत्र, असहमति और फ्री स्पीच को बचाने की वकालत करते रहे हैं. हालांकि, सीजेआई के रूप में जस्टिस चंद्रचूड़ के सामने कई चुनौतियां भी होंगी. इन्हीं में से एक कॉलेजियम सिस्टम भी है जिसपर कानून मंत्री किरण रिजिजू ने हाल ही में सवाल उठाए थे और जिसके मेंबर खुद चंद्रचूड़ भी हैं. वो कौन कौन से फैसले रहे जिसके लिए चंद्रचूड़ को जाना जाता है और आने वाले दिनों में चंद्रचूड़ के सामने चैलेंजज क्या क्या रहने वाले हैं? दिनभर में सुनने के लिए क्लिक करें.
मैनपुरी-रामपुर के चुनावी हाल

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









