
राजा रघुवंशी हत्याकांड का अनसुलझा रहस्य... आखिर छठा किरदार कौन, जिसने लिखी मर्डर की खौफनाक स्क्रिप्ट!
AajTak
Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की मास्टरमाइंड उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को बताया जा रहा है. 25 साल की सोनम की भोली सूरत देखकर कोई यकीन नहीं कर सकता कि उसने अपने पति के खून से अपने हाथ रंगे हैं. इस सनसनीखेज हत्याकांड में उसने ऐसी शातिर चाल चली कि 3 राज्यों की पुलिस को 17 दिनों तक चकमा देती रही.
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की मास्टरमाइंड उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को बताया जा रहा है. 25 साल की सोनम की भोली सूरत देखकर कोई यकीन नहीं कर सकता कि उसने अपने पति के खून से अपने हाथ रंगे हैं. इस सनसनीखेज हत्याकांड में उसने ऐसी शातिर चाल चली कि 3 राज्यों की पुलिस को 17 दिनों तक चकमा देती रही. लेकिन अब वो सलाखों के पीछे है. शिलांग पुलिस की रिमांड में उसकी साजिश की परतें उधड़ रही हैं. इसके बावजूद इस हत्याकांड में छठे किरदार का रहस्य अभी भी बरकरार है.
आखिर कौन है वो शख्स, जिसने सोनम की इस खौफनाक स्क्रिप्ट में मदद की थी? क्या यह साजिश किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म या वेब सीरीज से प्रेरित थी? झूठ बोलकर कैसे फंस गई सोनम? खौफनाक कत्ल की इस कहानी का छठां किरदार कौन? शिलांग पुलिस अब इन रहस्यों से पर्दा उठाने में जुटी हुई है. एक मिडिल क्लास से ताल्लुक रखने वाली सोनम, बचपन से ही एक औसत स्टूडेंट रही है. किताब से ज्यादा रिश्ता नहीं रहा. किसी तरह ग्रेजुएशन पूरा किया. उसके बाद अपने परिवार के बिजनेस में लग गई.
परिवार से लेकर दोस्त तक यही मानते हैं कि सोनम का दिमाग कत्ल जैसी साजिश नहीं रच सकता. क्योंकि अपराध की दुनिया से उसका कोई लेना देना नहीं रहा है. दूर-दूर तक परिवार की कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं है. ऐसे में सोनम की मिस्ट्री क्या है? किसी पेशेवर अपराधियों की तरह प्लानिंग, कत्ल के बाद खुद को बचाने का पूरा प्लान, हनीमून ट्रिप पर खाई में कत्ल की साजिश, इन बातों की वजह से सवाल उठता है कि क्या सोनम और राज के साथ कोई और भी है? इन सभी सवालों का जवाब बहुत जरूरी है.
11 मई 2025 को इंदौर में राजा और सोनम की शादी हुई. शादी के महज 12 दिन बाद 23 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय के चेरापूंजी पहुंचे. लेकिन ये हनीमून यात्रा एक सुनियोजित हत्या की साजिश का हिस्सा थी. सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई थी. इस साजिश में तीन सुपारी किलर आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी भी शामिल थे. 2 जून को राजा का शव चेरापूंजी के मावकडोक इलाके में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला.
हत्या को लूटपाट का रंग देने के लिए राजा के गहने, पर्स और मोबाइल हटा दिए गए थे. इस मामले के सामने आने के बाद शिलांग पुलिस शुरूआत में इसे लूटपाट का मामला मानकर अपनी जांच शुरू कर दी. राजा की कॉल डिटेल खंगाली गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. लेकिन पुलिस ने जैसे ही सोनम की कॉल डिटेल की जांच शुरू की, उस पर शक की सुई घूमने लगी. उसकी कॉल डिटेल से ऐसे अहम सुराग मिले कि पूरा केस खुल गया. सोनम इंदौर के ही राज कुशवाहा के नंबर पर लगातार बात कर रही थी.
मेघालय पुलिस ने दावा किया कि सोनम और राज के बीच प्रेम प्रसंग है. वो उससे शादी करना चाहती थी. लेकिन परिवार के दबाव में उसे राजा से शादी करनी पड़ी. शादी के बाद ही सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने की साजिश पर काम शुरू कर दिया था. 21 मई को सभी आरोपी गुवाहाटी आए. इसके बाद सोनम के पीछे 22 मई को शिलांग चले आए. 23 मई को वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद सोनम 23 मई को ही गुवाहाटी से इंदौर के लिए ट्रेन से निकली. 25 मई को इंदौर पहुंची वो वहां राज से मिली.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










