
राजा के सपने, सोनम की साजिश और ऑपरेशन हनीमून... मेघालय में राजा के आखिरी 48 घंटे की पूरी कहानी
AajTak
मेघालय में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की उसकी पत्नी सोनम ने सुपारी किलर्स से मिलकर हत्या करवा दी. जानिए कैसे 'ऑपरेशन हनीमून' में खुली इस खौफनाक साजिश की परतें और कैसे पकड़े गए सभी आरोपी.
Raja Raghuwanshi Murder Case & Operation Honeymoon: मेघालय पहुंचने के 48 घंटे बाद ही राजा रघुवंशी का कत्ल कर दिया गया था. जिस वक्त कातिल राजा को मार रहे थे, उस वक्त उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी पास में ही खड़ी थी. हत्या के कुछ मिनटों बाद ही राजा की मां यानी सोनम की सास ने उसे फोन किया था. लेकिन उन दोनों के बीच हुई बातचीत को सुनने के बाद कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि कुछ ही मिनटों पहले सोनम अपने पति को मरवा चुकी है. पति की हत्या के 48 घंटे बाद वह वापस इंदौर लौटती है और 27 मई तक वहीं छिपी रहती है. इन 48 घंटों की कहानी हैरान करने वाली है.
23 मई की दोपहर डेढ़ बजे सोनम की सास सोनम को फोन करती हैं. ये सास बहू के बीच हुई आखिरी बात थी. इसके बाद दोपहर दो बजे सोनम का फोन बंद हो जाता है. इस आखिरी बातचीत के दौरान खुद सोनम ने अपनी सास को ये बताया था कि वो लोग इस वक्त किसी जंगल में घूमने आए हैं. वहां शायद वहां कोई झरना था. पर झरना तीन हजार स्टेप नीचे जाकर था. यानी सोनम और राजा पहले नीचे गए और फिर वापसी में चढ़ाई चढ़ कर ऊपर आए. इसलिए बातचीत के दौरान सोनम हांफ भी रही थी और बीच में हंसी भी थी.
जानते हैं जिस वक्त सोनम अपनी सास से फोन पर बात कर रही थी, उससे बस 15-बीस मिनट पहले ही वो राजा रघुवंशी का कत्ल करवा चुकी थी. जी हां, ये बातचीत राजा के कत्ल के बाद राजा की मां से हो रही थी. असल में सोनम तीन हजार स्टेप उतर कर झरने तक गई तो राजा के साथ थी, मगर वापस अकेले ऊपर आई थी वो भी तीनों सुपारी किलर के साथ.
सास-बहु की बातचीत को सुन कर कहीं से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि सोनम अभी अभी अपने पति को मार कर आ रही है. जिस चढ़ाई और खाई की बात सोनम फोन पर कर रही थी ये वही जगह थी जहां राजा 23 मई को ट्रैकिंग करने गया था और तीन हजार स्टेप्स नीचे जाने के बाद वहीं पर उसका कत्ल किया गया था और बाद में उसी जगह से दो जून को राजा की लाश मिली थी.
चलिए अब आपको कत्ल से पहले सोनम का चेहरा देख कर भी आप जरा सा भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि जिसके साथ वो खुश दिखाई दे रही है उसी को कुछ घंटे बाद वो खुद मारने वाली है. पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, राजा रघुवंशी की मौत से पहले की आखिरी तस्वीर में राजा सोनम के साथ एक होटल के बाहर उसी स्कूटी पर आया था जो उसने किराए पर ली थी. उस होटल में दोनों शायद अपना सामान रखने आए थे. वीडियो भी इस केस की गवाही के लिए काफी अहम है. उस वीडियो में जिस जैकेट या रेनकोट को सोनम उतारकर अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख रही है, वही रेनकोट बाद में पुलिस को लावारिस पड़ा मिला था. जिसपर खून के कुछ छींटे भी थे.
उस वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है कि बीच बीच में सोनम मोबाइल पर कुछ देख रही है या मैसेज टाइप कर रही है. शायद सुपारी किलर को कोई संदेश या लोकेशन भेज रही है. पर ये सबकुछ वो राजा से थोड़ी दूरी पर जाकर कर रही है. कुछ देर के लिए वो स्कूटी पर अकेली बैठी कुछ सोचती भी नजर आती है. बाद में राजा और सोनम उसी स्कूटी पर वहां से निकल जाते हैं. वही स्कूटी भी बाद में लावारिस मिलती है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










