
राजस्थान: REET पेपर लीक मामले में जालोर का पत्रकार गिरफ्तार, SOG ने दबोचा
AajTak
REET पेपर लीक मामले में लगातार एसओजी की कार्रवाई प्रदेश भर में जारी है इसी को लेकर जालौर जिले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीट पेपर लीक मामले में जालोर जिले के एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान में शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET Exam-2021) के पर्चा लीक मामले में एसओजी ने जालोर जिले में कार्रवाई करते हुए एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है. पेपर आउट कराने में पत्रकार की संलिप्तता मिली है, जिसके बाद एसओजी ने पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि 26 जनवरी को इस मामले में एसओजी ने गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया था. संभावना है कि गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के बाद पत्रकार की संलिप्तता सामने आई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












