
राजस्थान: 32 फीट लंबी मूंछ ने कर दिया हर किसी को हैरान!
AajTak
भरतपुर में होली कार्यक्रम के दौरान लंबी मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 32 फीट लंबी मूंछ वाले शख्स ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज की. राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष गर्ग इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे.
राजस्थान की पहचान वीरता, शौर्य और समर्पण की रही है. यहां पर बड़ी मूंछ रखना और साफा पहना मर्दों की शान समझी जाती है. राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा होली के अवसर पर लोहागढ़ किले में स्थित म्यूजियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें कई कलाकारों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में पहले लंबी मूछों के प्रतियोगिता हुई, जिसमें 32 फीट सबसे लंबी की मूंछ वाला शख्स ने जीत दर्ज की.
इस कार्यक्रम को देखने के लिए शहर की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष गर्ग इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने की. कार्यक्रम की शुरूआत तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री ने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए कि राज्य कि कई लोक विधाएं जो लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं, उनके संरक्षण के लिए पर्यटन विभाग और संस्कृति मंत्रालय कोशिश करता रहेगा.
समारोह में जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि पर्यटन विभाग लोक कलाकारों को विभिन्न कार्यक्रमों में भेजकर उनकी कला का प्रदर्शन करवाता है, जिससे लोक कलाओं को प्रोत्साहन मिलता है, साथ ही कलाकारों को जीवकोपार्जन के लिए पर्याप्त राशि भी उपलब्ध कराई जाती है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










