
राजस्थान: रेलवे पुल पर फोटोशूट कर रहे थे पति-पत्नी, सामने से ट्रेन आता देख खाई में लगा दी छलांग और फिर...
AajTak
घटना राजस्थान के पाली स्थित गोरमघाट की पहाड़ी की है. यहां कलाल पिपलिया निवासी राहुल और उनकी पत्नी जाह्नवी ने खाई के ऊपर बने रेलवे ट्रैक पर फोटोशूट करा रहे थे. तभी अचानक कामलीघाट से फुलाद की ओर जा रही ट्रेन आ गई, जिसको देखकर दोनों घबरा गए और 102 नंबर रेलवे पुल से दंपती हड़बड़ाहट में खाई में छलांग लगा दी.
राजस्थान के पाली की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां गोरमघाट जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर घूमकर फोटोशूट करा रहा दंपती ट्रेन आता देख गहरी खाई में कूद गए. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, गोरमघाट की पहाड़ी पर आकर्षक प्राकृतिक सौंदर्य है. घुमावरदार रेलवे पुल, बहते झरने, गुफा आदि है. यहां पाली और आसपास से अनेकों पर्यटक आते हैं और वर्तमान में बरसात होने से हरियाली भी हो जाने से सुंदर जगह बनी हुई है.
यहां कुछ लोग अपनी जान जोखीम में डालकर रेलवे पुल पर सफर करते हैं और फोटोशूट कराते हैं. ऐसा ही करना बगड़ी के कलाल पिपलिया निवासी राहुल और उनकी पत्नी जाह्नवी को भारी पड़ गया. दोनों खाई के ऊपर बने रेलवे ट्रैक को खाली समझकर फोटोशूट करने के लिए बीच में चले गए. तभी अचानक कामलीघाट से फुलाद की ओर जा रही ट्रेन आ गई, जिसको देखकर दोनों घबरा गए और 102 नंबर रेलवे पुल से दंपती हड़बड़ाहट में खाई में छलांग लगा दी. इससे राहुल और जाह्नवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना के समय घायल राहुल के साडू और साली भी साथ थे, लेकिन वह घटना से पहले रेलवे पुल से नीचे आ गए थे.
यहां देखें घटना का वीडियो-
पर्यटकों के लिए अधिकारियों ने जारी की एडवाइजरी
इस घटना की जानकारी रेलवे विभाग एवं फॉरेस्ट विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को घायल अवस्था में बाहर निकाला और इलाज के लिए सोजत अस्पताल भेजा. स्थिति को देखते हुए राहुल को जोधपुर रेफर कर दिया गया. वहीं जाह्नवी को पाली के बांगड़ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है. इस घटना के बाद अधिकारियों ने गोरमघाट घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि बरसात में पहाड़ी और अन्य खतरनाक जगहों पर इस तरह से सेल्फी आदि लेने से बचें.
लोको पायलट ने समय रहते रोक दी थी ट्रेन

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



