
राजस्थान: भरतपुर में भिड़े दो समुदाय, चलीं तलवारें-लाठियां; 8 साल पुरानी रंजिश के चलते हुआ झगड़ा
AajTak
भरतपुर पुलिस ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर शहर की बुध की हाट कॉलोनी में देर रात दो समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया था. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया. इसके अलावा लाठियों और तलवार से भी हमला किया. इस झगड़े में दोनों समुदाय के लोग जख्मी हुए हैं.
राजस्थान में करौली, जोधपुर के बाद अब भरतपुर से हिंसा की खबर सामने आई है. यहां 8 साल पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवार और लाठी डंडों से हमला किया. इसके बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिसबल ने मामले को शांत कराया. पूरे इलाके को सीज कर दिया गया और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया गया.
भरतपुर पुलिस ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर शहर की बुध की हाट कॉलोनी में देर रात दो समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया था. इसके बाद पथराव हुआ. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया. हालांकि, अब स्थिति काबू में है.
क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि ये झगड़ा 8 साल पुराने विवाद को लेकर हुआ. आरोप है कि 8 साल पहले सिख समुदाय के लोग इसी इलाके में स्थित गुरुद्वारे में भंडारा कर रहे थे, तभी मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. इस मामले में पुलिस ने कई मुस्लिमों को जेल भी भेजा था. जानकारी के मुताबिक, ये लोग जब जेल से रिहा होकर आए, तो वे पार्टी मना रहे थे. आरोप है कि पार्टी मनाने के बाद इन लोगों ने सिख समुदाय के घरों पर पथराव कर दिया. इसके बाद दोनों पक्ष लाठी तलवार लेकर आमने सामने आ गए.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया. इसके अलावा बड़ी संख्या में लाठियां और तलवारें जब्त की गई हैं. पथराव में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, पुलिस ने अभी यह जानकारी नहीं दी, कि कितने लोग घायल हुए हैं और कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है.
राजस्थान में नहीं रुक रही हिंसा राजस्थान में हाल ही के दिनों में हिंसा की कई खबरें सामने आई हैं. इससे पहले राजस्थान के करौली में हिंसा की खबर सामने आई थी. यहां दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे. इसके बाद कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था. उधर, जोधपुर में ईद के मौके पर झंडे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. इसके बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










