
राजस्थान के रण में बाप-बेटी, पति-पत्नी हुए आमने-सामने, मुकाबला हुआ रोचक, टिकी हैं सबकी निगाहें
AajTak
राजस्थान में कई सीट ऐसी हैं, जिन पर सभी की निगाहें टिकी हैं. इन सीटों पर मुकाबला रोचक हो गया है. कहीं पति-पत्नी आमने-सामने हैं, तो कहीं जीजा-साला, बाप- बेटी और चाचा-भतीजे चुनावी मैदान में आमने-सामने हो गए हैं. ऐसे में चुनावी मुकाबला खासा रोचक होने वाला है.
राजस्थान के चुनावी रण में अब आमने-सामने की तस्वीर साफ हो चुकी है. कई सीट ऐसी हैं, जिन पर सभी की निगाहें टिकी हैं. इन सीटों पर मुकाबला रोचक हो गया है. कहीं पति-पत्नी आमने-सामने हैं, तो कहीं जीजा-साला, बाप- बेटी और चाचा-भतीजे चुनावी मैदान में आमने-सामने हो गए हैं. ऐसे में चुनावी मुकाबला खासा रोचक होने वाला है.
अलवर ग्रामीण विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयराम जाटव के खिलाफ उनकी बेटी मीना कुमारी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. मीना कुमारी भाजपा से टिकट मांग रही थीं. बाप-बेटी के बीच पुराना विवाद है. भाजपा ने बेटी की जगह पिता के अनुभव को चुना. तो बेटी चुनाव मैदान में कूद गई. भादरा सीट पर चाचा-भतीजे के बीच चुनावी मुकाबला है. यहां भाजपा ने संजीव बेनीवाल को टिकट दिया है. तो कांग्रेस के टिकट पर उनके भतीजे अजीत बेनीवाल चुनाव लड़ रहे हैं. खेतड़ी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर मनीष गुर्जर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं उनके सामने भाजपा प्रत्याशी के रूप में चाचा धर्मपाल चुनाव मैदान में हैं. नागौर सीट पर भाजपा ने ज्योति मिर्धा तो कांग्रेस ने उनके रिश्ते में चाचा लगने वाले हरेंद्र मिर्धा को चुनाव मैदान में उतारा है.
रिश्तेदार आमने-सामने
सोजत विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रदेश के प्रमुख सचिव निरंजन आर्य चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने भाजपा के टिकट पर उनके रिश्तेदार शोभा चौहान चुनाव मैदान में हैं. बस्ती सीट पर पूर्व आईएएस चंद्र मोहन मीणा भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं, तो उनके रिश्तेदार में मित्र पूर्व आईपीएस अधिकारी लक्ष्मण मीणा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. दातारामगढ़ विधानसभा सीट पर पति-पत्नी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं. यहां कांग्रेस ने विजेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो उनकी पत्नी रीटा चौधरी जननायक पार्टी से चुनाव लड़ रही है. भाजपा ने गजानंद कुमावत को चुनाव मैदान में उतारा है.
धौलपुर सीट से जीजा-साली चुनाव मैदान में हैं. धौलपुर सीट पर कांग्रेस ने शोभा कुमारी कुशवाहा को टिकट दिया है. तो शोभा कुमारी का मुकाबला उनके जीजा और भाजपा प्रत्याशी शिव चरण कुशवाह से है. खंडार सीट से पिता पुत्र आमने सामने हैं. डालचंद खुलेआम अपने बेटे अशोक बैरवा का विरोध कर रहे हैं. अशोक बैरवा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में राजस्थान का चुनावी रण रोचक रहने वाला है. कई सीट ऐसी हैं, जहां रिश्तेदार आमने-सामने हैं. तो कुछ जगह पर रिश्तेदार एक दूसरे का विरोध करने में लगे हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










