
राजभर-शिवपाल ने छोड़ा साथ तो सियासी चक्रव्यूह में घिरे अखिलेश! मुस्लिमों के छिटकने का खतरा
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव के लिए सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ सपा के सुभासपा के चीफ ओम प्रकाश नाता तोड़ लिया है दूसरी तरफ मुस्लिम संगठन भी अखिलेश यादव के विरोध में उतर आए हैं. शिवपाल यादव और महान दल तो पहले से ही अलग हो चुके हैं. ऐसे में अखिलेश यादव 2024 के चुनाव में कैसे बीजेपी के सामने चुनौती दे पाएंगे?
उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सियासी संकट गहराता जा रहा है. एक तरफ सहयोगी दल सपा से दूर हो रहे हैं तो दूसरी तरफ मुस्लिम संगठन भी अब उनके खिलाफ खड़े हो रहे. महान दल के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का भी सपा से गठबंधन टूट गया है. वहीं, शिवपाल यादव भी सपा से आजाद हो चुके हैं. ऐसे में दरगाह आला हजरत से जुड़े मुस्लिम संगठन ऑल इंडिया तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम ने भी अखिलेश यादव के खिलाफ खुलकर राजभर के साथ देने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में 2024 चुनाव से पहले ही सपा और अखिलेश यादव की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं और आगे की सियासी राह लगातार पथरीली हो रही हैं.
सपा के तीन सहयोगी दल अलग हुए यूपी चुनाव के बाद से ही सपा गठबंधन में पड़ी दरार बढ़ती जा रही है. सपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य अलग हो चुके हैं. वहीं, सपा के पत्र आने के बाद शिवपाल सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर की अखिलेश यादव से सियासी दोस्ती टूट गई है. राजभर ने कहा कि सपा से गठबंधन टूट चुका है, अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल और भाभी अपर्णा यादव तक को नहीं संभाल पाए. अखिलेश अगर अपने परिवार को नहीं संभाल पा रहे हैं तो हमें कहां से संभालेंगे, वो अपने सामने किसी की नहीं सुनते हैं.
2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने जातीय आधार वाले जिन छोटे-छोटे दलों को साथ लेकर बीजेपी को कड़ी टक्कर देने में सफल रहे थे, वो अब एक-एक कर सपा से दूर हो रहे हैं. इस तरह तीन छोटे दलों के साथ अखिलेश यादव का गठबंधन टूट चुका है और अब उनके साथ सिर्फ जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी ही बची है. ओम प्रकाश राजभर अब जिस तरह से सपा के आक्रमक रुख अपना रखा है, उससे अखिलेश यादव का सामाजिक समीकरण भी गड़बड़ा रहा है.
राजभर को मिला मुस्लिम संगठन का साथ सपा से नाता टूटने के बाद राजभर को मुस्लिम संगठन का समर्थन मिला है. बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम ने सपा से गठबंधन तोड़ने को लेकर ओमप्रकाश राजभर को सपोर्ट किया है. संगठन के महासचिव शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने राजभर को अपना समर्थन देते हुए कहा कि सपा के खिलाफ यूपी भर में आंदोलन चलाएं, जिसमें हम पूरा सहयोग करेंगे. इतना ही नहीं मौलाना ने आजम खान पर परिवारवाद का भी आरोप लगा और कहा कि वो मुस्लिम समाज के बात नहीं करते हैं, जिससे मुसलमानों पर उनका प्रभाव खत्म हो चुका है.
सपा के खिलाफ अभियान चलाने की सलाह मौलाना ने ओम प्रकाश राजभर को सलाह दी है कि जितनी जल्दी हो सके सपा के खिलाफ आंदोलन चलाने का एलान करें. सपा अब डूबता हुआ जहाज है. उन्होंने पत्र में लिखा कि अखिलेश यादव की मुस्लिम मुद्दों पर खामोशी के चलते पहले ही 50 फीसद मुसलमानों ने सपा से दूरी बना चुका है और बाकी 50 फीसदी मुसलमान भी 2024 में अलग हो जाएंगे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव और मौलाना तौकीर रजा खान के साथ मिलकर एक मोर्चा बनाएं और सपा के खिलाफ मुहिम चलाएं. मुसलमानों के मुद्दे उठाएं, मुसलमान आपके साथ खड़ा नजर आएगा.
बता दें कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में सपा जिस तरह से अपने गढ़ में हारी है और दोनों सीटें गंवाई है. सपा के लिए ये सीटें सिर्फ सामाजिक समीकरण के लिहाज से काफी मजबूत नहीं मानी जाती, बल्कि पार्टी की जीत के परंपरागत फॉर्मूले एमवाई (मुस्लिम-यादव) के भी प्रतीक रहे हैं. ऐसे में उपचुनाव के नतीजे से एक बात साफ है कि मुसलमानों और यादवों पर सपा और अखिलेश यादव की पकड़ कमजोर रही है. बीजेपी ने सपा के एमवाई फैक्टर को तार-तार कर दिया है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



