
राजद्रोह और गैंगरेप पर सरकार का बड़ा फ़ैसला
AajTak
राजद्रोह और गैंगरेप पर सरकार का बड़ा फ़ैसला, 100 दिन के बाद क्या है मणिपुर हिंसा के हालात, खालिस्तानी समर्थकों से निपटने के लिए ब्रिटेन और भारत आए साथ और आखिर में बात हेल्थ प्रोडक्ट्स का प्रचार करने वाले इनफ्लुएंसर और सेलिब्रिटीज की, सरकार की नई गाइडलाइन में क्या है, सुनिए 'दिन भर' में.
20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मॉनसून सेशन का आज आख़िरी दिन था. इस सत्र में दिल्ली सर्विसेज बिल से लेकर डेटा प्रोटेक्शन, जनविश्वास, फॉरेस्ट कंज़र्वेशन अमेंडमेंट जैसे बिल पेश और पास हुए. लेकिन बिल्स का ये सिलसिला आखिरी दिन तक चला. गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में तीन विधेयक लेकर आए. ये तीन बिल हैं, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023. इन बिल्स के ज़रिये सरकार ब्रिटिश काल से चली आ रही भारतीय दण्ड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम इंडियन पीनल कोड, इंडियन एविडेंस एक्ट और कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर) जैसे कानूनों में सुधार कर रही है. अहम बात ये भी है कि नए बिल्स में सिडिशन यानी राजद्रोह को भी पूरी तरह निरस्त कर दिया जाएगा. इसके अलावा गैंगरेप के केस में 20 साल की सज़ा या आजीवन कारावास का प्रोविजन किया गया है. लोकसभा में आज दिन भर चली कार्यवाही का निचोड़ समझने के लिए और क्रिमिनल कोड से जुड़े नए प्रोविज़न्स समझने के लिए, सुनिए ‘दिन भर’.
संसद का मॉनसून सत्र आज पूरा हो गया. मणिपुर पर चर्चा और हंगामे के सवाल पर शुरू हुआ था. बीच में अविश्वास प्रस्ताव, डेटा प्रोटेक्शन से लेकर और भी बहुतेरे सवाल आ गए. लेकिन मणिपुर चर्चा के केंद्र में बना रहा. संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई. तो राहुल प्रेस कांफ्रेंस करते दिखे. मणिपुर पर जो वो संसद में नहीं कह पाए, शायद उस कोर कसर को पूरा करने की कोशिश उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में इस तरह की बर्बरता और हिंसा उन्होंने कहीं नहीं देखी, कहीं नहीं सुनी. आज एक अहम पड़ाव भी है. मणिपुर हिंसा का. आज से ठीक 100 दिन पहले हिंसा शुरू हुई थी. और आज भी हिंसा पूरी तरह थमी नहीं है. आज ही अख़बारों में एक ख़बर छपी कि एक और महिला ने गैंगरेप की शिकायत की है. घटना मई में घटी थी और उसकी एफआईआर अब जाकर 9 अगस्त को दर्ज़ हुई है. कम से कम 150 लोगों की मौत, 11,006 हिंसा के केस, 10 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान और 50,000 से ज़्यादा लोगों के बेघर होने की ख़बरें हैं. सवाल है कि आंकड़ों से इतर ग्राउंड पर अब चीज़ें कैसी हैं, लोगों के बीच क्या अब भी वो डर बरकरार है? सुनिए ‘दिन भर’ में.
आप ये जानते हैं कि खालिस्तानी सेंटीमेंट जिन देशों में तेज़ी से पांव पसार रहा है, उसमें ब्रिटेन भी है. हाल ही में भारत ने ब्रिटेन को मना लिया है कि वो खालिस्तानियों पर कार्रवाई के लिए एक सांस्थानिक कोशिश करे. ब्रिटेन के सिक्योरिटी मिनिस्टर टॉम तुगेंदट, दिल्ली के तीन दिन के दौरे पर आए हैं. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से उनकी मुलाक़ात हुई. और इसके बाद टॉम तुगेंदट ने ब्रिटेन में भारत के खिलाफ बढ़ रहे खालिस्तानी मूवमेंट पर रोक लगाने के लिए 95,000 पाउंड यानी लगभग 1 करोड़ रूपए का फंड जारी करने की घोषणा की. हाल ही में आपको याद होगा कि लंदन के इंडियन हाई कमीशन पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया था. सवाल है कि ब्रिटेन में खालिस्तानी मूवमेंट का जैसा असर है, उसे ख़त्म करने के लिए, नकेल कसने के लिए क्या एक करोड़ रुपये का फंड नाकाफी नहीं है, या इसे एक शुरुआती कामयाबी के तौर पर देखना चाहिए, सुनिए ‘दिन भर’ में.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



