
राखी सावंत की करण मेहरा-निशा रावल से अपील, सभी मुद्दों को सुलझाएं, फिर आएं साथ
AajTak
इस हफ्ते की शुरुआत में निशा ने करण पर घरेलू हिंसा, एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. करण ने इसके जवाब में कहा था कि निशा झूठ बोल रही हैं और उन्हें लगता है कि उनका बेटा काविश निशा के साथ सुरक्षित नहीं है. पुलिस ने करण मेहरा पर आरोप लगाए जाने के बाद 31 मई को गिरफ्तार कर लिया था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच में हुए विवाद पर टिप्पणी की है. राखी ने दोनों से सभी मुद्दों को सुलझाने की अपील की है और साथ ही कहा है कि दोनों फिर से एक साथ हो जाएं. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि अगर ऐसा ही उनके साथ भी होता है तो वह क्या करेंगी. दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में निशा ने करण पर घरेलू हिंसा, एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. करण ने इसके जवाब में कहा था कि निशा झूठ बोल रही हैं और उन्हें लगता है कि उनका बेटा काविश, निशा के साथ सुरक्षित नहीं है. पुलिस ने करण मेहरा पर आरोप लगाए जाने के बाद 31 मई को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, कुछ समय बाद जमानत पर रिहा भी कर दिया गया. निशा ने आरोप लगाया है कि करण ने उन्हें दीवार पर धक्का दिया, जिससे उनके सिर पर भी चोट आई है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












