
रांची: धोनी के फार्महाउस की सब्जियों की बढ़ी डिमांड, खोला गया रिटेल काउंटर
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ब्रांड वैल्यू आज भी है. उनका स्टाइल और फैशन लोंगो के सिर चढ़कर बोलता है. भले ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनके फैन फॉलोवर अब भी करोड़ों में हैं. क्रिकेट के बाद धोनी ने खेती और पशुपालन के सेक्टर में भी अपना सिक्का जमा लिया है.
रांची में महेंद्र सिंह धोनी के रिटेल काउंटर की ओपनिंग हुई है. धोनी के फार्म हाउस की उपजीं सब्जियां, फल और दूध की बाजार में काफी डिमांड है. दरअसल इसके पीछे धोनी का एक मकसद भी है. धोनी चाहते हैं कि लोगों तक आर्गेनिक सब्जियां सस्ते दामों में पहुंचे. बाजार की इसी डिमांड को देखते हुए धोनी ने अपना एक और रिटेल काउंटर खोल दिया है. जैसे ही लोगों को पता चला कि धोनी की सब्जियों और दूध की दुकान खुल गई है. बड़ी संख्या में लोग प्रोडक्ट खरीदने के लिए उमड़ पड़े. बढ़ गई है डिमांड देखते ही देखते स्ट्रॉबेरी, शहतूत, पपीता, दूध और घी जैसे प्रोडक्ट बिक गए. रिटेल काउंटर पर आपको दूध-घी के अलावा ऑर्गेनिक तकनीक से उगाई गईं सब्जियां भी मिलेंगी. काउंटर पर पहले दिन हरी सब्जियों में मटर, ओल, बीन्स, कद्दू, लौकी और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां पहुंचाई गई थीं. वहीं धोनी के संघर्ष के दिनों में क्रिकेट की किट दिलवाने वाले परमजीत सिंह ने कहा कि धोनी जो चाहते हैं, उसमें बेस्ट करते हैं. अब उन्होंने आर्गेनिक फार्मिंग में हाथ आजमाया है. उनके इस काम से लोगों को भी फायदा होगा.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








