
रांची की वो विंटेज कार, जिसमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने किया था सफर...
AajTak
झारखंड में रांची के स्वतंत्रता सेनानी परिवार ने दावा किया है कि उनके पास महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल की गई एक विंटेज कार है. परिवार बताता है कि 1940 में 18 से 20 मार्च तक रामगढ़ (झारखंड) सम्मेलन आयोजित किया गया था. इसमें हिस्सा लेने के लिए गांधी भी आए थे.
देश की आजादी के 77 साल पूरे हो गए हैं. आजादी की लड़ाई में गांव से लेकर शहर तक के लोगों ने हिस्सा लिया. इन लोगों का जोश-जुनून और जज्बा आज भी याद किया जाता है. इस लड़ाई में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जगह-जगह मीटिंग की और अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंकने के लिए लोगों को उत्साहित किया. ऐसे ही मीटिंग और सम्मेलन झारखंड के रांची में भी हुए, जिसमें महात्मा गांधी से लेकर अन्य बड़े सेनानी शामिल हुए.
रांची में आज भी महात्मा गांधी से जुड़ी यादों को संजोकर रखा गया है. यहां एक परिवार के पास वो विंटेज कार है, जिसका इस्तेमाल कभी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने किया था. गांधीजी ने 1940 में ऐतिहासिक रामगढ़ सम्मेलन में रांची से रामगढ़ तक विंटेज फोर्ड कार में यात्रा की थी.
'रामगढ़ में भारत छोड़ो आंदोलन की रखी थी नींव'
रांची के स्वतंत्रता सेनानी परिवार ने दावा किया है कि उनके पास महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल की गई एक विंटेज कार है. परिवार बताता है कि 1940 में 18 से 20 मार्च तक रामगढ़ (झारखंड) सम्मेलन आयोजित किया गया था. इसमें हिस्सा लेने के लिए गांधी भी आए थे. तब गांधीजी के साथ राय साहब लक्ष्मी नारायण और राम नारायण सम्मेलन में शामिल होने के लिए इसी विंटेज कार से पहुंचे थे. ऐसा माना जाता है कि ऐतिहासिक रामगढ़ सम्मेलन में ही भारत छोड़ो आंदोलन की मजबूत नींव रखी गई थी.
'गर्व महसूस करता है राय परिवार'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










