
रांचीः होटल में मिला BHEL के AGM मनोज सिंह का शव, हार्ट अटैक से गई जान
AajTak
BHEL के AGM मनोज सिंह की डेड बॉडी रांची के एक होटल में मिली है. बता दें कि वह ऑफिस के काम की वजह से रांची आए थे. दो दिन से होटल में ठहरे हुए थे.
झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड स्थित होटल कैपिटल हिल के कमरा नंबर 209 से भेल (BHEL) के अपर महाप्रबंधक (Additional General Manager) मनोज सिंह (Manoj Singh) का शव बरामद किया गया है. बता दें कि मनोज सिंह अपने एक मित्र के साथ ऑफिस के काम से रांची आए हुए थे. वह पिछले 2 दिनों से कैपिटल हिल के कमरा नंबर 209 में ठहरे हुए थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












