
रणवीर सिंह के Ad पर हंगामा! Mankind कंपनी से मांग- तुरंत हटाएं वरना...
AajTak
रणवीर सिंह मेनकाइंड के विटामिन सप्लीमेंट हेल्थ ओके के विज्ञापन में दिखे हैें जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. दवा कंपनियों के संगठन AIOCD ने मेनकाइंड को पत्र लिखा है और कहा है कि विज्ञापन में भ्रामक दावे किए जा रहे हैं.
रणवीर सिंह के एक विटामिन सप्लिमेंट एड 'हेल्थ ओके' पर विवाद खड़ा हो गया है. फार्मा कंपनियों के संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने हेल्थ ओके की निर्माता कंपनी मैनकाइंड से विज्ञापन वापस लेने की मांग की है. केमिस्ट संस्था का कहना है कि अभिनेता रणवीर सिंह के विज्ञापन में बताया गया है कि मांसाहारी व्यक्ति अधिक स्वस्थ होते हैं जो कि शाकाहारी होने के फायदों का खंडन करता है.
AIOCD के अनुसार, विज्ञापन 'भ्रामक' है और 'शाकाहार के स्वास्थ्य लाभों' का खंडन भी करता है.
AIOCD ने मैनकाइंड के प्रबंध निदेशक राजीव जुनेजा को लिखे अपने पत्र में कहा है, 'हेल्थ ओके की सामग्री से पता चलता है कि शाकाहारी व्यक्तियों में विटामिन की कमी का खतरा होता है और आपका दावा है कि आपका सप्लीमेंट इसे रोक सकता है.'
हेल्थ ओके के विज्ञापन कैंपेन में कहा गया है कि हर 3 भारतीयों में से एक शाकाहारी है और शाकाहारी लोगों में विटामिन की कमी होने का खतरा रहता है.
इसी संबंध में AIOCD ने आगे कहा कि भारत में शाकाहार का पालन प्रधानमंत्री और भारत के कई मुख्यमंत्री करते हैं और इसे बढ़ावा भी देते हैं. 12 फरवरी को लिखे पत्र में कहा गया कि भारत में शाकाहार प्रमुखता से पालन किया जाता है जिसे देखते हुए विज्ञापन गलत और संभावित रूप से हानिकारक नैरेटिव को बढ़ावा देता है
विज्ञापन में रणवीर सिंह के दिखने पर AIOCD ने क्या कहा?

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












