
रणबीर-आलिया के फैंस को करना होगा इंतजार, 2021 में नहीं करेंगे शादी!
AajTak
कई रिपोर्ट्स में ये सामने आया था कि कपल साल 2020 में कोरोना की वजह से शादी नहीं कर पाए और वे 2021 में शादी के बंधन में बंधेंगे. ये कयास पिछले कुछ समय से और तेज हो गए थे. मगर अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी कपल अपने रिलेशनशिप को एक कदम आगे लेकर नहीं जा रहे.
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी सबसे क्यूट जोड़ी के रूप में सामने आई है. कपल को फैंस भी काफी पसंद करते हैं और दोनों परिवारों के बीच भी रिश्ते अच्छे हैं. ऐसे में आलिया और रणबीर की शादी की चर्चा भी बॉलीवुड गलियारों में देखने को मिलती है. कई रिपोर्ट्स में ये सामने आया था कि कपल साल 2020 में कोरोना की वजह से शादी नहीं कर पाए और वे 2021 में शादी के बंधन में बंधेंगे. ये कयास पिछले कुछ समय से और तेज हो गए थे. मगर अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल भी कपल अपने रिलेशनशिप को एक कदम आगे लेकर नहीं जा रहे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












