
'रघुकुल रीत' और इमरान मसूद की जीत... राजपूतों के प्रण से सहारनपुर में कैसे बिगड़ा BJP का चुनावी गणित?
AajTak
सहारनपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था. और ठीक उससे पहले किसान नेता और क्षत्रिय समाज के नेता ठाकुर पूरन सिंह ने अपनी बिरादरी से बीजेपी के खिलाफ वोट करने का आह्वान किया था.
Congress Candidate Imran Masood Victory Factor: सहारनपुर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दिन कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद ने कहा था 'चुनाव जीत रहें, भारी वोटों से जीत रहें हैं. रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन ना जाई. लोग वचन निभा रहे हैं बूथ पर खड़े होकर. वोट देकर. मेरा मान मेरा संविधान. संविधान का संरक्षण कर रहे हैं बूथ पर खड़े होकर करके. मेरे लिए तो ये सबसे बड़ी बात है.'
इमरान मसूद के इस बयान में जो आत्मविश्वास था, वो अब उनकी जीत बनकर सामने आ रहा है. उन्होंने 'रघुकुल रीत सदा चला आई, प्राण जाए पर वचन ना जाई' कहकर जो भविष्यवाणी की थी. वो सच होती दिख रही है. पहली बार इमरान मसूद सहारनपुर से संसद पहुंचने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस 'रघुकुल रीत' और इमरान की जीत की इबारत चुनाव से करीब दो साल पहले ही लिखी जा चुकी थी. ये वो दौर था, जब सहारनपुर जिले में एक महापुरुष को लेकर दो जाति समूह आमने-सामने आने लगे थे. और बात सिर्फ यहीं तक नहीं थी. इसके बाद कई ऐसे मामले और मुद्दे भी आते गए, जो सत्तापक्ष के लिए अब परेशानी का सबब बनकर सामने आए हैं.
इससे पहले कि उन तमाम मुद्दों पर बात की जाए, पहले सहारनपुर के पिछले चुनावी आंकडों पर बात कर ली जाए.
पिछले लोकसभा चुनाव यानी साल 2019 में सहारनपुर की जनता ने भारी मोदी लहर के बावजूद भी बीजेपी को नकार दिया था और ये सीट बसपा के खाते में चली गई थी. तब बसपा उम्मीदवार हाजी फजलुर्र रहमान ने बीजेपी के प्रत्याशी राघव लखनपाल को 22417 वोटों से हराया था. उस वक्त हाजी फजलुर्र रहमान को 5 लाख 14 हजार 139 वोट मिले थे, जबकि राघव लखनपाल को 4 लाख 91 हजार 722. तब कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 2 लाख 7 हजार 68 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे. सियासी जानकार कहते हैं कि अगर उस वक्त बसपा से कोई गैरमुस्लिम उम्मीदवार होता, तो शायद इमरान तब सहारनपुर के सांसद बन जाते. मगर ये हो ना सका.
आगे बढ़ने ले पहले ये भी बता दें कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर जातिगत समीकरण क्या कहते हैं.
सहारनपुर लोकसभा सीट पर आबादी को देखा जाए तो वहां 56 फीसदी हिंदू और 41 फीसदी से ज्यादा जनसंख्या मुस्लिम समुदाय की है. जिनमें दलित मतदाताओं की तादाद 3 लाख के करीब है. जिले में राजपूत, गुर्जर, सैनी जैसी बिरादरियों के भी अच्छे खासे वोट हैं. वहां गुर्जर समुदाय के 1.5 लाख वोट हैं. 3.5 लाख स्वर्ण वोटर हैं. जबकि अन्य वोटर करीब 3 लाख हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



