
योगी सरकार में खाकी का भी होगा दबदबा, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और कमांडो ट्रेंड MLA को मिलेगी जिम्मेदारी!
AajTak
UP की आने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार में अब खाकी का भी प्रतिनिधित्व होगा. क्योंकि इस योगी 2.0 सरकार में दो पूर्व पुलिस अफसर शामिल होने जा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश की नई योगी आदित्यनाथ सरकार में खादी के साथ अब खाकी का भी दबदबा होगा. चुनावी नतीजों के बाद यूं तो उत्तर प्रदेश पुलिस के दो अफसर विधायक बन चुके हैं लेकिन चर्चा है कि दोनों ही अफ़सर योगी आदित्यनाथ की दूसरी सरकार में मंत्रिमंडल का भी हिस्सा होंगे. यह पहली बार होगा जब उत्तर प्रदेश सरकार में पुलिस को बखूबी समझने वाले शामिल होंगे.
लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से नवनिर्वाचित विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह और कन्नौज सदर सीट से बीजेपी विधायक असीम अरुण यह दो नाम हैं, जिनके तन पर भले ही खादी आ गई हो लेकिन मन में खाकी बसती है.
पहला नाम
- राजेश्वर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के अफ़सर रहे. लखनऊ प्रयागराज में तैनाती के दौरान अपराधियों के बीच खौफ का पर्याय थे. यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाते थे. केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय में डेपुटेशन पर गए तो 4G स्कैम, कोल ब्लॉक आवंटन से लेकर तमाम बड़े घोटालों की परतें उधेड़ कर रख दी.
- देश के तत्कालीन गृह मंत्री से लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को कानूनी शिकंजे में कस दिया. राजेश्वर सिंह किसी भी स्टेट कैडर के पहले अफसर हैं जिनको सेंट्रल एजेंसी ने मर्ज किया और उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड का जॉइंट डायरेक्टर तक बनाया.
- गोली चलाने से लेकर कागजों में दबे घपलों को उजागर करने वाले राजेश्वर सिंह अब नए सदन का तो हिस्सा होंगे ही, चर्चा है कि वह उत्तर प्रदेश की नई कैबिनेट का भी हिस्सा होने जा रहे हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










