
ये 28 स्टॉक... India-US डील से सबसे ज्यादा कराएंगे फायदा, एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा!
AajTak
भारत और यूरोपीय यूनियन के बाद अमेरिका से भी डील होने के बाद कुछ शेयरों में शानदार तेजी का अनुमान लगाया है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि ये शेयर अच्छी तेजी दिखा सकते हैं.
भारत की अमेरिका के साथ डील के बाद अमेरिका ने भी भारत के साथ डील का ऐलान कर दिया है और भारत पर टैरिफ कम करने को कहा है. टैरिफ कम करने के ऐलान के बाद भारत के निर्यात को मजबूती मिलेगी. इस बीच ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज ने कुछ शेयर पिक किए हैं, जो सबसे अधिक प्रोफिटेबल हो सकती हैं.
वेंचुरा सिक्योरिटीज के अनुसार , भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय निर्यात खासकर टेक्सटाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने भारत की संरचना को बदल दिया है. कपड़ा, रसायन और ऑटोमोबाइल सहायक उपकरण जैसे निर्यात पर अत्यधिक निर्भर क्षेत्रों के लिए, ये बदलाव तत्काल लाभ मार्जिन और लॉन्गटर्म में बेहतर मौका देते हैं.
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते ने एक पॉजिटिव कदम उठाया है, जिसमें अमेरिका ने भारत के निर्यात पर टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है और 25 प्रतिशत के पेनल्टी टैरिफ को समाप्त कर दिया है. कंपनी को उम्मीद है कि पॉजिटिव सेंटिमेंट और फ्लो के चलते बाजार पॉजिटिव प्रतिक्रिया देंगे और निकट भविष्य में भारतीय रुपये में कुछ मजबूती आने की संभावना है. हालांकि अभी पूरी जानकारी का इंतजार है.
रिपोर्ट्स में डील को लेकर क्या दावा? वहीं रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि भारत को अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ अवरोधों को हटाना होगा, मौजूदा स्तरों के अलावा अमेरिका से आयात बढ़ाना होगा और रूसी कच्चे तेल की खरीद बंद करनी होगी. इसमें आगे कहा गया है, भारतीय उत्पादकों के लिए टैरिफ दरें कम हैं. हालांकि ऑटो पार्ट्स, लोहा/इस्पात, प्लास्टिक और रसायन के लिए कुछ जोखिम बने हुए हैं.
वेंचुरा सिक्योरिटीज का कहना है कि अमेरिका और यूरोप से डील के बाद भारतीय एक्सपोर्ट को मजबूती मिली है. अधिकांश प्रमुख कंपनियां पहले से ही 75-90% क्षमता उपयोग पर काम कर रही हैं, और व्यापार बाधाओं में कमी के साथ, उद्योग में महत्वपूर्ण 'ब्राउनफील्ड' विस्तार का दौर शुरू होने की संभावना है.
किन कंपनियों को ज्यादा होगा लाभ वेंचुरा ने कहा कि निर्यात पर निर्भर कंपनियों को टैरिफ में छूट से सबसे अधिक लाभ होने की उम्मीद है, विशेष रूप से उन कंपनियों को जिनकी अमेरिकी बाजार में अच्छी-खासी उपस्थिति है. प्रमुख प्रतिस्पर्धी अभी भी चीन और दक्षिणपूर्व एशिया की अग्रणी कंपनियां हैं, लेकिन नए डील से प्रतिस्पर्धा बदल सकती है.













