
ये हैं BB OTT के सबसे दमदार कंटेस्टेंट्स, क्या टॉप 2 में शामिल होकर सलमान खान के शो में ले पाएंगे एंट्री?
AajTak
बिग बॉस ओटीटी में 5 कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से लड़ रहे हैं. इनमें शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, राकेश बापट, प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल का नाम शामिल है. सभी फाइनलिस्ट यूं तो काफी मेहनत करके फिनाले में पहुंचे हैं. लेकिन इनमें ट्रॉफी जीतने के सबसे ज्यादा डिजर्विंग तीन कंटेस्टेंट्स शामिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट है.
इंडिया के सबसे बड़े कंट्रोर्शियल शो बिग बॉस को इस साल पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया. टीवी की तरह ओटीटी पर भी शो ने खूब धूमाल मचाया. शो में हाईवोल्टेज ड्रामा, लड़ाई, दोस्ती और रोमांस का जबरदस्त डोज देखने को मिला. ऑडियंस को एंटरटेन करने के बाद अब शो अपने अंतिम सफर पर है. 18 सितंबर को शो का ग्रैंड फिनाले हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












