
ये हैं दुनिया के अनोखे Micronations... एक की तो आबादी 30 और तानाशाह चलाता है शासन
AajTak
कैसा हो अगर आपके पास अपना एक देश हो, अपना खुद का तय किया हुआ बॉर्डर हो, अपनी सेना हो, अपनी करेंसी हो और अपना अलग संविधान हो और आप उस देश के शासक हों... चौंकिए मत... कई लोगों ने इस सपने को सच करके दिखाया है. दुनिया में कई ऐसे माइक्रोनेशन हैं जिनकी आबादी 100 से भी कम है. भले ही उन्हें यूएन और किसी अन्य देश से मान्यता न मिली हो लेकिन यहां के लोग अपनी पूरी आजादी के साथ बिंदास जिंदगी बिता रहे हैं.
दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो आपको चौंका सकती हैं. वैसे तो दुनिया में कुल 195 देश हैं जिनमें 193 यूएन यानी संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देश हैं और दो देश ऑबजर्वर. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसे 'देश' भी हैं जो दावा तो देश होने का करते हैं लेकिन उन्हें न तो संयुक्त राष्ट्र से मान्यता है और न ही किसी और देश से. ऐसे स्वघोषित राष्ट्रों को माइक्रोनेशन कहा जाता है. इनके पास अपना बॉर्डर है, अपना कानून है, अपनी बैंकिंग व्यवस्था है और अपने सैनिक भी हैं लेकिन उन्हें देश के रूप में न तो यूएन मानता है और न ही पड़ोसी देश.
इनमें एक की आबादी तो केवल 30 लोगों की है और उनकी सीमा में 4 कुत्ते भी रहते हैं. यानी कुल 34 जीव. इस देश में तानाशाह का शासन है और अपनी सेना भी, अपनी सीमा भी है और अपना कानून भी. एक इलाका तो ऐसा था जिसपर किसी पड़ोसी देश ने दावा नहीं किया तो अलग देश ही घोषित कर लिया वहां के लोगों ने. एक स्वघोषित देश की आबादी तो ढाई लाख के पार है और दो देशों की जंग के बीच गुमनामी में पड़ा हुआ ये इलाका अब अलग देश बनने की ओर है.
हद तो ये है कि ये शासक कई बार यूएन तक पहुंच चुके हैं अपने देश को अलग देश के रूप में मान्यता दिलाने के लिए. तथाकथित ऐसे देशों को माइक्रोनेशन कहते हैं और गूगल माइक्रोनेशन मैप के अनुसार कुछ साल पहले तक ऐसे देशों की तादाद 67 तक पहुंच चुकी थी. इनमें से कुछ देशों की सीमा बस कुछ एकड़ में सिमटी हुई है तो कई की आबादी उंगलियों पर गिनने लायक है.
Republic of Molossia माइक्रोनेशंस में सबसे अनोखी कहानी है रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया की. इस माइक्रोनेशन की सीमा में कुल 34 जीव रहते हैं. इनमें से 30 इंसान और 4 कुत्ते. इसकी सीमा कुल 2.28 एकड़ जमीन से बनी है. ये अमेरिका में नेवादा के पास स्थित है. यहां का तानाशाह केविन बॉघ है. इस शख्स ने अपना खुद का देश बना लिया. वह आधिकारिक प्रशासन को जो टैक्स देता है उसे विदेशी मदद का नाम देता है. नेवादा की डेयटेन वैली में स्थित इस माइक्रोनेशन की अलग करेंसी भी है जिसका नाम valora है. इस सिस्टम को चलाने के लिए Bank of Molossia, चिप वाले सिक्के और प्रिंटेड नोट भी हैं.
इस स्वयंभू देश में कुत्तों को भी नागरिकता मिलती है. तानाशाह केविन बॉग के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं. यह शख्स हमेशा मिलिटरी ड्रेस में रहता है और वर्दी पर कई तरह के मेडल लटकते रहते हैं. दर्जनों सैन्य टाइटल इस शख्स ने खुद को दे रखा है. यह शख्स खुद को आजाद देश का शासक मानता है और वहां घूमने आने वाले सैलानियों का स्वागत खुद बॉर्डर पर करता है.
1990 के दशक में रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया ने ईस्ट जर्मनी के खिलाफ युद्ध का ऐलान भी कर दिया था. 2006 में रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया का युद्ध हो गया था एक और माइक्रेनशन Moustachestan के साथ. जिसमें केविन बॉघ को जीत हासिल हुई और सजा के रूप में Moustachestan के शासक को अगले 6 महीने के लिए हर माह एक valora की पेनाल्टी देनी पड़ी. 2010 में एक और माइक्रोनेशन के साथ इस छोटे से 'देश' की जंग हुई थी. रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया दो बार अपना राष्ट्रगान बदल चुका है. इसका झंडा ब्लू, सफेद और हरे रंग के तिरंगे डिजाइन में है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










