
'ये शुरुआती जांच... अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाल सकते', एअर इंडिया प्लेन हादसे पर AAIB की रिपोर्ट पर बोले नागरिक उड्डयन मंत्री
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे की जांच से जुड़ी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है. देशभर में इस रिपोर्ट को लेकर चर्चा और सवाल उठे हैं. नागरिक उड्डयन मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह रिपोर्ट केवल प्रारंभिक है और अभी इसका अंतिम फैसला नहीं माना जाना चाहिए.
Ram Mohan Naidu on Air India Plane crash AAIB report: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को हुए प्लेन हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट आ गई है. इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि ये रिपोर्ट केवल प्रारंभिक है. अंतिम निष्कर्ष आने तक कोई भी जल्दबाजी में निष्कर्ष न निकाले.
नागरिक उड्डयन मंत्री ने क्या कहा?
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, 'मैं एएआईबी के काम की सराहना करता हूं. यह एक चुनौतीपूर्ण काम था, और जांच पूरी तरह भारत में ही हुई है. यह पारदर्शी, पेशेवर और परिपक्व जांच है.'
उन्होंने कहा कि यह फाइनल रिपोर्ट नहीं है, इसलिए कोई निष्कर्ष निकालने से बचना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय मानकों और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह जांच हुई है. मंत्रालय भी इस रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहा है, लेकिन अंतिम टिप्पणी फाइनल रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी.
यह भी पढ़ें: 3 सेकंड में फ्यूल कंट्रोल स्विच 'RUN' से 'CUTOFF' और... एअर इंडिया प्लेन क्रैश के आखिरी मोमेंट में क्या हुआ
नागरिक राज्य उड्डयन मंत्री ने क्या कहा?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










