
'ये रिश्ता...' शो में होगी Bigg Boss की इस Ex कंटेस्टेंट की एंट्री? ऐसी है चर्चा
AajTak
नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट और फेमस टीवी एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी जल्द ही ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में एंट्री करेंगी. हालांकि, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि दिगांगना का शो में क्या रोल होगा.
ये रिश्ता क्या कहलाता है शो बीते कई सालों से ऑडियंस का फेवरेट शो बना हुआ है. हिना खान और करण मेहरा के बाद शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की सिजलिंग रोमांटिक केमिस्ट्री को भी फैंस ने खूब पसंद किया है. बीते दिनों ऐसी खबरें थीं कि शो में जल्द ही जनरेशन लीप देखने को मिलेगा और इसी के साथ शो में नई एंट्रीज भी देखी जाएंगी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











