
ये महिला बेच रही अपना 118 लीटर ब्रेस्ट मिल्क! लोगों ने कसे ताने
AajTak
अमेरिका में बेबी मिल्क की भारी किल्लत हो गई है. एलिसा नाम की एक महिला ऐसे में अपना ब्रेस्ट मिल्क बेच रही हैं. वो अपना 118 लीटर दूध बेचकर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही हैं. एलिसा सस्ते दामों में अपना ब्रेस्ट मिल्क बेच रही हैं.
अमेरिका में छोटे बच्चों के पाउडर दूध की भारी किल्लत हो गई है. देश में Abbott कंपनी का Similac ब्रांड सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता था लेकिन फरवरी के महीने में इस बेबी मिल्क को पीने से दो बच्चों की मौत हो गई जिसके बाद कंपनी ने अपने दूध के ब्रांड पर स्वतः रोक लगा दी. इससे अमेरिका में बेबी मिल्क की भारी कमी हो गई है. इस बीच एलिसा चिट्टी नामक एक महिला सामने आई हैं जो अपना 118 लीटर दूध बेचकर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही हैं.
फॉक्स13 के साथ एक इंटरव्यू में एलिसा ने खुलासा किया कि उसके पास ब्रेस्ट मिल्क से भरे तीन से अधिक फ्रीजर हैं.
फॉक्स 13 के अनुसार, एलिसा ने पहले कोशिश की कि वो अपना ब्रेस्ट मिल्क मिल्क बैंक को दान कर दें, हालांकि, ये एक लंबी प्रक्रिया थी. इसलिए उन्होंने खुद से ही अपना दूध बेचना शुरू किया. उन्होंने अपने एक औंस (29 मिलीलीटर) ब्रेस्ट मिल्क की कीमत एक डॉलर रखा है. लेकिन वो कहती हैं कि जरूरतमंद माता-पिता से वो बातचीत कर पैसे कम करने के लिए तैयार हैं.
फॉक्स 13 से बात करते हुए एलिसा ने कहा कि पेट खराब होने के कारण कुछ शिशुओं को विशिष्ट बेबी मिल्क की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि उनकी खुद की बेटी को ये परेशानी है इसलिए वो जानती हैं कि ऐसी स्थिति को संभालना कितना मुश्किल हो सकता है.
वो कहती हैं, 'मुझे पता है कि बहुत सी मांओं को अपने बच्चे के लिए बेबी मिल्क की जरूरत होती है क्योंकि उनके बच्चे को पेट की परेशानी होती है. ऐसे बच्चे जब परेशान होते हैं तो ये बहुत मुश्किल हो जाता है. पेट दर्द के बारे में आप कुछ नहीं कर सकते हैं.'
फॉक्स 13 ने बताया कि एलिसा का इंटरव्यू प्रसारित होने के कुछ दिनों बाद, उन्हें अपना ब्रेस्ट मिल्क बेचने के फैसले को लेकर लोगों की नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हुई. इससे परेशान एलिसा ने अपना ब्रेस्ट मिल्क बेचना बंद कर दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








