
'ये महाविजय है, दो दिन तक ऐसे चलता रहा जैसे हम हार गए', चुनाव नतीजों पर बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद चुनाव नतीजों पर भी बोले. पीएम मोदी ने 2024 के नतीजों को महाविजय बताते हुए कहा कि दो दिन तक ऐसे चलता रहा जैसे हम हार गए. देशवासी जानते हैं कि हम न तो हारे थे और ना ही हारे हैं.
लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुन लिया गया है. एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने एनडीए को सबसे सफल गठबंधन बताया और विपक्ष पर, खासकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईवीएम को लेकर शोर से लेकर मतगणना तक का जिक्र किया. उन्होंने कि मतगणना के दिन जिस तरह के बयान दिए जा रहे थे, वह बहुत गंभीर है.
उन्होंने चुनाव नतीजों को लेकर कहा कि 2024 के जो नतीजे हैं, हर पैरामीटर से देखेंगे तो दुनिया ये मानती है और मानेगी कि एनडीए की ये महाविजय है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपने देखा दो दिन कैसा चला, जैसे हम तो हार चुके हैं. गए, चारो तरफ यही दिखता था क्योंकि उनको अपने कार्यकर्ताओं का मोरल हाई करने के लिए ऐसे काल्पनिक सब करने पड़ रहे थे. उन्होंने कहा कि गठबंधन के इतिहास में अगर आंकड़ों के हिसाब से देखें तो ये सबसे मजबूत गठबंधन की सरकार है लेकिन कोशिश ये की गई कि इस विजय को स्वीकार न कर पराजय की छाया में डुबोकर रखा जाए.
पीएम मोदी ने कहा कि देशवासी जानते हैं कि हम न तो हारे थे और ना ही हारे हैं. उन्होंने कहा कि 4 तारीख के बाद हमारा जो व्यवहार रहा है, वह बताता है कि हम विजय को पचाना जानते हैं. हमारे संस्कार ऐसे हैं कि विजय की गोद में उन्माद पैदा नहीं होता है और ना ही पराजित लोगों का उपहास उड़ाते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आप किसी भी बालक से पूछो कि चुनाव के पहले सरकार किसकी थी, बोलेगा एनडीए. चुनाव के बाद किसकी आई, एनडीए. तो हारे कहां से भाई. कल भी एनडीए की सरकार थी, आज भी एनडीए की सरकार है और कल भी एनडीए की रहेगी.
उन्होंने कहा कि 10 साल बाद भी कांग्रेस सौ के आंकड़े को नहीं छू पाई. अगर 2014, 2019 और 2024 तीन चुनाव जोड़कर कहूं तो तीनों में मिलाकर जितनी सीटें कांग्रेस को मिली है, उससे ज्यादा हमें इस चुनाव में मिली है. पीएम मोदी ने कहा कि साफ देख रहा हूं कि इंडी वालों को अंदाज नहीं है. धीरे-धीरे पहले तो ये डूब रहे थे, अब तेज गति से गर्त में जाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि 4 तारीख के बाद इन लोगों का जो व्यवहार रहा है, आशा करता था कि वे लोकतंत्र का सम्मान करेंगे लेकिन उनके व्यवहार से लगता है कि शायद उनमें ये संस्कार आएं, इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: 'कोई मंत्री बना दे या विभाग बांट दे तो सतर्क रहना, जो मोदी को जानते हैं वो...', संसदीय दल की बैठक में बोले मोदी
पीएम मोदी ने नाम लिए बिना राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये वो लोग हैं जो खुद की पार्टी के पीएम का अपमान करते थे, उनके निर्णयों को फाड़ देते थे. कोई विदेशी मेहमान आ जाए तो चेयर नहीं होती थी. ये सारे दृश्य आपने देखे हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमें सबका सम्मान करना सिखाता है. विपक्ष में भी जो हमारे सांसद जीतकर आए हैं, उनको बधाई देता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में एक चीज मिस कर रहा था- डिबेट, पार्टिसिपेशन, क्वालिटी ऑफ डिबेट्स. आशा करता हूं कि नया सदन जो बना है, ये कमी मुझे खलेगी नहीं और नए साथी भी राष्ट्रहित की भावना से आएंगे.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



