
'ये भारत सरकार की पॉलिसी, इसलिए...', IND vs PAK मैच के विरोध पर BCCI की सफाई
AajTak
भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले से पहले BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि टीम जीत के लिए पूरी ताक़त लगाएगी और यह पिछले अप्रिय घटनाक्रमों का करारा जवाब होगा. उन्होंने साफ़ किया कि भारत सरकार की नीति के कारण बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलना अनिवार्य है.
एशिया कप 2025 में 14 सितंबर यानी रविवार को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होना है. इस मैच से पहले सियासी बयानबाजियां भी तेज हैं, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच के बहिष्कार को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज है. लेकिन बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस मुकाबले से पीछे नहीं हटा जा सकता है.
इसी बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बयान सामने आया है. आजतक से बातचीत में देवजीत ने कहा, 'कल के मैच के लिए बतौर BCCI सचिव हम अपनी टीम को शुभकामनाएं देते हैं. हमें भरोसा है कि खिलाड़ी जीत के लिए पूरी ताकत से उतरेंगे और यह उन घटनाओं का करारा जवाब होगा, जिन्हें हम ज्यादा याद नहीं करना चाहते. भारत को भले ही ऐसे देश के साथ खेलना पड़ रहा है, जिसके साथ हमारे रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना भारत सरकार की नीति है. इसी वजह से हम इन मैचों से इंकार नहीं कर सकते.'
यह भी पढ़ें: 'BCCI की फैमिली से कोई मरा नहीं इसलिए...', IND-PAK मैच से पहले छलका शुभम द्विवेदी की पत्नी का दर्द
पूर्व खेल मंत्री ने भी दिया था बयान
न्यूज एजेंसी ANI द्वारा साझा एक वीडियो में पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'जब एसीसी या आईसीसी के टूर्नामेंट होते हैं तो देशों के लिए खेलना अनिवार्य हो जाता है. अगर वे ऐसा नहीं करते, तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा या मैच छोड़ना पड़ेगा और अंक दूसरी टीम को मिल जाएंगे. लेकिन भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलता. हमने वर्षों पहले यह तय कर लिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद बंद नहीं करता, हम द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे.'
हालांकि, इस मुकाबले को लेकर विपक्ष सरकार का विरोध कर रहा है. कई जगह इस मुकाबले से पहले पुतले जलाए गए. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसकी आलोचना की है और सरकार से इस मुकाबले के बहिष्कार की अपील की है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












