
'ये बेहद चिंताजनक', इजरायल-हमास युद्ध में नागरिकों की मौत पर संयुक्त राष्ट्र में बोला भारत
AajTak
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के प्रतिनिधि आर. रवींद्र ने बुधवार को कहा कि भारत, इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और बड़े पैमाने पर नागरिक जीवन के नुकसान को लेकर बेहद चिंतित है.
इजरायल और हमास के बीच युद्ध को करीब 20 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी दोनों पक्षों की ओर से सीजफायर की कोई गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कहा कि वो इजरायल-हमास युद्ध में नागरिक जीवन के नुकसान को लेकर बेहद चिंतित है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के डिप्टी परमानेंट एंबेसडर आर. रवींद्र ने बुधवार को कहा, "भारत इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और बड़े पैमाने पर नागरिक जीवन के नुकसान को लेकर काफी चिंतित है."
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 'फिलिस्तीनी प्रश्न समेत मिडिल-ईस्ट की स्थिति' पर बहस के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रवींद्र ने ये बयान दिया है.
उन्होंने कहा, "इजरायल में 7 अक्टूबर को हुए आतंकवादी हमले चौंकाने वाले थे और हम स्पष्ट रूप से उनकी निंदा करते हैं. हमारे प्रधानमंत्री पहले वैश्विक नेताओं में से एक थे जिन्होंने जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त की और निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की."
युद्ध में नागरिकों की हालत गंभीर और चिंता का विषय: भारत
उन्होंने कहा, "हम संकट की घड़ी में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े थे जब वे इन आतंकवादी हमलों का सामना कर रहे थे. पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना. इस संघर्ष में नागरिक हताहतों का मामला गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है." भारत की ओर से कहा गया कि सभी पक्षों को नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की रक्षा करनी चाहिए.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









